फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Bike riding couple going to celebrate Rakhi festival got swept away in water, people rescued them

Bundi News: राखी का त्योहार मनाने जा रहे बाइक सवार दंपती पानी में बहे, लोगों ने कूदकर बचाई बचाया

Mon, 19 Aug 2024 04:05 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

जिले के देई इलाके में भजनेरी की नदी पुलिया पर राखी का त्योहार मनाने जा रहे एक दंपती और उनके बच्चे के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। तेज बहाव के बावजूद पुलिया पार करने की कोशिश में दंपती और बच्चा बह गए, लेकिन मौके पर मौजूद युवकों ने नदी में कूदकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Bundi News: Bike riding couple going to celebrate Rakhi festival got swept away in water, people rescued them
पानी में बहे दंपती को लोगों ने बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के देई इलाके में राखी का त्योहार मनाने जा रहे एक दंपती भजनेरी की नदी पुलिया पर सैलाब को पार करते समय बच्चे सहित बह गए। लोगों ने दंपती से पानी के सैलाब को पार करने के लिए मना किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और आखिरकार जान जोखिम में आई गई। मौके पर मौजूद युवकों के झुंड ने तुरंत नदी में चलांग लगाकर एक-एक कर तीनों की जान बचा ली। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। बच्चा भी बेसुध हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


इधर, सदर थाना क्षेत्र के भीमलत झरने में 48 घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया है। यहां एसडीआरएफ, सदर, बसौली पुलिस और सिविल डिफेंस के टीम को सफलता मिली है। परिजनों की मौजूदगी में बूंदी मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। राखी का त्योहार होने के चलते घर में हुई अकाल मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बहाने अपने भाई को कलाई पर राखी बांध नहीं सकी।
विज्ञापन


ग्रामीण आयुष गौतम ने बताया कि भजनेरी गांव मे क्षेत्र के हुई तेज बारिश से नदी उफान पर है। ऐसे मे पानी का तेज बहाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसी तेज बहाव के कारण नदी पार करते एक समय दंपती एक वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से नदी में बह गए। जिन्हें ग्रामीणों की सूझबूझ से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तेज बहाव के कारण बाइक को युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भजनेरी गांव निवासी परिवार अलोद गांव में राखी का त्योहार मनाने के लिए जा रहा था। तभी से सैलाब को पार करते समय नदी में बह गया। जानकारी के अनुसार नदी पर पुलिया निर्माणाधीन होने से अंडरपास बनाकर आवाजाही कर रखी थी। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते अंडरपास की पुलिया पर पानी आने व टूटने से आवागमन अवरूद्ध हो गया है। जिसके चलते भजनेरी गांव भी दो हिस्सों में बटा हुआ है। वहीं देई बांसी मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क कटा हुआ है। इसे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पर करने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवाजाही के लिए सुगम मार्ग बनवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed