{"_id":"68f1ee13796595fab303a20d","slug":"anta-assembly-seat-becomes-hot-seat-in-hadoti-triangular-contest-will-decide-the-future-of-the-bigwigs-kota-news-c-1-1-noi1391-3529431-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंता उपचुनाव: हाड़ौती में हॉट सीट बनी अंता विधानसभा, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार; BJP को मोरपाल सुमन पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंता उपचुनाव: हाड़ौती में हॉट सीट बनी अंता विधानसभा, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार; BJP को मोरपाल सुमन पर भरोसा
Fri, 17 Oct 2025 01:12 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:12 PM IST
सार
सुमन की छवि लो-प्रोफाइल नेता की है और वे जातिगत समीकरणों में भी फिट बैठते हैं। उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सहमति के बाद तय किया गया है। इससे पहले प्रभुलाल सैनी के नाम को लेकर संशय था, लेकिन समाजिक समीकरणों और फीडबैक के बाद पार्टी ने सुमन पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
बीजेपी ने मोरपाल सुमन को बनाया प्रत्याशी(
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने मोरपाल सुमन को प्रत्याशी बनाया है। मोरपाल सुमन वर्तमान में बारां पंचायत समिति के प्रधान हैं। उनकी छवि लो प्रोफाइल नेता के रूप में जानी जाती है। इसके अलावा मोरपाल जातिगत समीकरण में भी फिट बैठते हैं। भाजपा में लंबे मंथन के बाद सभी ने एकजुट होकर मोरपाल सुमन का टिकट फाइनल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाड़ौती पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है और यहीं पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। सामने ये भी आया है कि पार्टी ने नाम घोषित करने से पहले राजे से भी बातचीत की थी। इसके बाद मोरपाल सुमन का नाम फाइनल हुआ है। मोरपाल सुमन वसुंधरा राजे के नजदीकी भी माने जाते हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी के टिकट को लेकर भी संशय बना हुआ था। वहीं, समीकरणों को देखते हुए सैनी समाज से उम्मीदवार देना जरूरी हो गया था। इसके लिए भाजपा ने पूरा फीडबैक लिया। इसके बाद मोरपाल सुमन के नाम पर मुहर लगी है।
विज्ञापन
त्रिकोणीय रहेगा मुकाबला
अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रमोद जैन भैया को टिकट दिया है। वहीं, नरेश मीणा भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव काफी रोचक होने वाला है। जानकारों की मानें तो यह त्रिकोणीय मुकाबला किसी भी पक्ष में हो सकता है। संभावना यह भी है कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा इस त्रिकोणीय मुकाबले में अपना अहम किरदार निभा रहे हैं।