फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   After Kota-Patna train, Sogaria-Danapur train became regular, passengers will get relief from waiting list.

India Railway: कोटा-पटना रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, साप्ताहिक स्पेशल अब बनेगी नियमित ट्रेन सेवा

Sat, 04 Oct 2025 02:29 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

रेल प्रशासन ने सोगरिया–दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09819/09820) को नियमित सेवा में बदलने का निर्णय लिया है। अब इसका नया नंबर 19801/19802 होगा।

विज्ञापन
After Kota-Patna train, Sogaria-Danapur train became regular, passengers will get relief from waiting list.
सोगरिया से दानापुर के बीच नियमित ट्रेन होगी संचालित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने सोगरिया से दानापुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09819/09820 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रेल सेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। नियमित सेवा के रूप में इस गाड़ी का नया नंबर 19801/19802 होगा।
विज्ञापन


रेलवे के इस फैसले से कोटा से पटना और मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को यात्रा की अधिक सुविधाजनक व्यवस्था प्राप्त होगी। नई व्यवस्था के अनुसार, गाड़ी संख्या 19801 सोगरिया से हर सोमवार दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि गाड़ी संख्या 19802 दानापुर से हर मंगलवार दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


यह गाड़ी सोगरिया और दानापुर के बीच बारां, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-सारणी और संचालन की तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?

इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी, 05 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार और 01 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस गाड़ी को नियमित सेवा में बदलने से यात्रियों को अत्यधिक लाभ होगा। अब तक यात्रियों को केवल कोटा–पटना–कोटा एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें सीटों की भारी प्रतीक्षासूची रहती थी। नई ट्रेन के नियमित संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और यात्रा अधिक आरामदायक व सुगम हो सकेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि गाड़ियों की समय-सारणी और ठहराव की सही जानकारी के लिए एनटीईएस मोबाइल ऐप, रेल मदद 139 सेवा या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed