{"_id":"61bb15d4eb9db402895cb262","slug":"70-yr-old-priest-strangled-for-resisting-robbery-at-temple-in-rajasthans-bundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बूंदी के प्रसिद्ध तीनधार मंदिर में लूट के दौरान 70 साल के पुजारी की गलाघोंट कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बूंदी के प्रसिद्ध तीनधार मंदिर में लूट के दौरान 70 साल के पुजारी की गलाघोंट कर हत्या
Thu, 16 Dec 2021 04:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 16 Dec 2021 04:02 PM IST
सार
सीतापुरा गांव के पुजारी छोटूलाल माली का शव तीनधार महादेव मंदिर में गुरुवार सुबह मिला। यह मंदिर तलेरा पुलिस थाने के तहत आता है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले में एक मंदिर में लूट के दौरान 70 वर्षीय एक पुजारी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीतापुरा गांव के पुजारी छोटूलाल माली का शव तीनधार महादेव मंदिर में गुरुवार सुबह मिला। यह मंदिर तलेरा पुलिस थाने के तहत आता है। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई। दान पेटी का ताला टूटा मिला है और वह खाली पाया गया है।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि पुजारी के शरीर पर चोंट के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिस्थितियों से पता चलता है कि अज्ञात आरोपियों ने पुजारी का गला घोंटा है। संभवत: लूट का विरोध करने के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन
बूंदी के पुलिस अधीक्षक ने जय यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दायर किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
तीनधार महादेव मंदिर नेशनल हाईवे-52 पर स्थित तलेरा गांव से कुछ किलोमीटर दूर है। यहां कई पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं।