फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota Road Accident collision between bus and trailer five died in accident

Kota Road Accident: ओवरटेक करने के चक्कर में बस और ट्रेलर में भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

Tue, 24 May 2022 11:00 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 24 May 2022 11:00 AM IST
सार

कोटा में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Kota Road Accident collision between bus and trailer five died in accident
कोटा में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा-बारां नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस ट्रेलर को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान ट्रेलर से टकरा कर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सीमलिया थाना एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि स्लीपर बस गुजरात के राजकोट से कानपुर जा रही थी। इसी दौरान सुबह चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल ने कोटा एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस भीषण दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान झांसी जिले के निवासी वीरेंद्र, ग्वालियर जिले के निवासी नारायण और इटावा भरथना निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। साथ ही दो व्यक्ति अज्ञात हैं, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed