{"_id":"6b094cb82803a66f3f01b7b5","slug":"kota-neet-student-aman-meena-dies-after-falling-from-hostel-window-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में हॉस्टल की खिड़की से गिरकर नीट छात्र की मौत, दोस्त से मिलने गया था अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में हॉस्टल की खिड़की से गिरकर नीट छात्र की मौत, दोस्त से मिलने गया था अमन
Fri, 27 Nov 2026 03:01 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:01 PM IST
सार
कोटा में शुक्रवार सुबह हॉस्टल की चार मंजिला इमारत की खिड़की से गिरकर 22 वर्षीय नीट छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्त से मिलने प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल पहुंचा था। करीब 40 फीट नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र ने अस्पताल में अपने पिता से बातचीत में कहा था कि उसे खुद नहीं पता कि वह हॉस्टल से कैसे गिरा।
विज्ञापन
नीट स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हॉस्टल की चार मंजिला इमारत की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल में हुई। मृतक की पहचान कोटा के इटावा कस्बे के दूधली गांव निवासी अमन मीणा के रूप में हुई है। वह सुबह अपने एक दोस्त से मिलने हॉस्टल गया था। इस दौरान सीढ़ियों में बनी खिड़की से करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।
दोस्त से मिलने पहुंचा था हॉस्टल
जवाहर नगर थाने के हेड कांस्टेबल रामसागर ने बताया कि 27 नवंबर की सुबह 6:45 बजे कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि अमन मीणा अपने दोस्त अभय से मिलने हॉस्टल आया था। अमन खुद भी दो-तीन महीने पहले तक इसी हॉस्टल में रहता था। यह हॉस्टल जी प्लस 4 मंजिला है और इसमें करीब 30-40 कमरे हैं। घटना के बाद पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और वार्डन से पूछताछ की है। हालांकि, छात्र चौथे फ्लोर से गिरा था या किसी अन्य मंजिल से, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
अस्पताल में पिता से कही थी यह बात
गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान छात्र की अपने पिता से बात हुई थी। उसने अपने पिता से कहा था कि वह हॉस्टल से कैसे गिरा, उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मृतक छात्र के पिता सेकंड ग्रेड टीचर हैं। पिता ने बताया कि 25 नवंबर को उससे फोन पर अंतिम बार बात हुई थी। तब छात्र ने अपने पिता से कहा था कि जब वे रविवार को कोटा आएं, तो अपने साथ रजाई लेकर आएं।
विज्ञापन
बिजली का काम जानता था छात्र
मृतक के पिता ने यह भी जानकारी दी कि उनका बेटा थोड़ा-बहुत बिजली का काम जानता था। हॉस्टल में किसी व्यक्ति ने उसे पानी की मोटर ठीक करने के उद्देश्य से बुलाया था। इसी सिलसिले में वह गुरुवार की रात को भी हॉस्टल आया था और फिर शुक्रवार की सुबह भी वहां पहुंचा था। पुलिस फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी है।