{"_id":"63eb5d5551202641870ab49a","slug":"kota-bride-hospitalized-before-marriage-couple-married-in-hospital-room-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारात लेकर अस्पताल में पहुंचा दुल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाकर मांग में भरा सिंदूर, चर्चा में शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारात लेकर अस्पताल में पहुंचा दुल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाकर मांग में भरा सिंदूर, चर्चा में शादी
Tue, 14 Feb 2023 03:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Feb 2023 03:37 PM IST
सार
कोटा में एक दुल्हन शादी से पहले सीढ़ियों से गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में दुल्हा शादी के दिन बारात लेकर पहुंच गया। जहां दोनों के विवाह की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
अस्पताल के कमरे में हुई दुल्हा-दुल्हन की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक दुल्हा बारात लेकर एसबीएस अस्पातल पहुंच गया। जहां एक कमरे में दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में हुई। दुल्हें ने अस्पताल में ही दुल्हन को वरमाला पहनाई। कोटा में हुई इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
दरसअल, शहर के रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा के रहने वाले पंकज की शादी रावतभाटा की मधु राठौर से होना तय हुई थी। लंबे समय से दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बीते शनिवार को दोनों की शादी थी, इसी दिन दुल्हन मधु सीढ़ियों से गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में उसके दोनों हाथ फैक्चर हो गए और सिर पर भी गंभीर चोट लगी। परिजनों ने तत्काल उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद दुल्हन के पिता रमेश राठौर ने उसके होने वाले ससुर और पंकज के पिता शिवलाल राठौर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तय हुआ कि विवाह की रस्में अस्पताल में होंगी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एक कमरा बुक किया और उसे सजाकर दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में कराई गईं। व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन मधू और दूल्हे पंकज ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जिसके बाद पंकज में मधु को मंगलसूत्र पहनाया और फिर मांग में सिंदूर भरा। पैरों में चोट होने के कारण मधु चल नहीं पा रही थी, ऐसे में दुल्हा-दुल्हन सात फेरे नहीं ले सके। दुल्हन मधु अभी अस्पातल में ही भर्ती है। उसके पीहर और ससुराल वाले दोनों की उसका ख्याल रख रहे हैं।