फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kite business in Rajasthan around 50 crores

Jaipur: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए मौसम रहेगा अनुकूल, पतंग-डोर कारोबार 50 करोड़ पहुंचने के आसार

Fri, 13 Jan 2023 01:09 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Fri, 13 Jan 2023 01:09 PM IST
सार

राजस्थान में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी जयपुर में पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। प्रदेश में 50 करोड़ और जयपुर में 20 करोड़ का पतंग, मांझे, डोर, चर्खियों का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Kite business in Rajasthan around 50 crores
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की रहेगी धूम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी के शौकीनों के लिए मौसम अच्छा रहेगा। गुनगुनी धूप में पतंगबाजी का लोग आनंद उठा सकेंगे। छतों और खुले मैदानों में पतंगबाजी के साथ पारंपरिक खान-पान का आनंद भी लिया जा सकेगा।

विज्ञापन


जयपुर में 15 से 20 करोड़, प्रदेश में 50 करोड़ का पतंग-डोर कारोबार
इस बार मकर संक्रांति पर अकेले जयपुर में करीब 15 से 20 करोड़ रुपये का पतंग-डोर का कारोबार होने के आसार हैं। प्रदेश में 50 करोड़ तक कारोबार रहेगा। जयपुर में करीब 2500 कारीगर पतंग, मांझा और सद्दा बनाने और बेचने के काम से जुड़े हैं। हल्दियों का रास्ता और हांडीपुरा में इसका बड़ा मार्केट है। जो देर रात तक खुले रहते हैं।
विज्ञापन


जयपुर में पतंगबाजी के लिए अच्छा मौसम रहेगा 
मकर संक्रांति पर जयपुर की पतंगबाजी मशहूर है। इस बार 14 जनवरी को जयपुर में साउथ-ईस्ट डायरेक्शन में सुबह से हवा चलेगी। दोपहर में तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप निकलने के साथ हवा भी चलेगी। यह मौसम पतंगबाजी के लिए अनुकूल रहेगा। सुबह-शाम सर्दी तेज़ रहेगी। इसलिए गर्म कपड़े पहनकर ही पतंगबाजी की सलाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम दो-दो घंटे पतंगबाजी पर रोक, चाइनीज और मेटल मांझे पर भी पाबंदी रहेगी
राज्य के गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी करके सिंथेटिक, मेटल और चाइनीज़ मांझे पर रोक लगा रखी है। प्रदेश में सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक भी लगाई गई है। पतंगबाजी की तेज़ धार वाली डोर किसी पक्षी या वाहन चालक की जान के लिए खतरा न बने, इसके लिए गृह विभाग, रेलवे और जयपुर मेट्रो प्रशासन ने अपील जारी की है। प्रतिबंधित समय में पतंग उड़ाते मिलने पर गिरफ्तारी हो सकती है। कलेक्टर और डीएम को शांति भंग की धारा-144 के तहत कार्रवाई को कहा गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे और जयपुर मेट्रो प्रशासन ने भी मकर संक्रांति पर रेल ट्रैक के आसपास पतंगबाजी नहीं करने की अपील जारी की है।

जलमहल की पाल पर 'काइट फेस्टिवल' होगा
जयपुर में दो साल बाद जलमहल की पाल पर काइट फेस्टिवल होगा। कोविड पीरियड में फेस्ट नहीं हो सका था। 14 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक पतंगबाजी महोत्सव होगा। इसमें कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। देशी और विदेशी पर्यटकों को मकर संक्रांति पर्व के मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। टूरिज़्म विभाग ने फेस्टिवल की तैयारियां की हैं। दाल के पकौड़े, तिल के लड्डू, मूंगफली की गुड़ पट्टी, फीणी जैसे पारंपरिक व्यंजन पर्यटकों के लिए रहेंगे। जयपुर में घर-घर भी पारंपरिक रूप से इस तरह के व्यंजन बनाए और खाए जाएंगे। मेहमानों को भी परोसे जाएंगे।


घायल पक्षियों के लिए फ्री मेडिकल कैंप शुरू
15 जनवरी तक जयपुर के मालवीय नगर में जैन मंदिर के बाहर घायल पक्षियों के लिए फ्री मेडिकल कैंप चलेगा। जयपुर शहर में बाइक एंबुलेंस के ज़रिए घायल पक्षियों का रेस्क्यू भी किया जा रहा है। मालवीय नगर में जैन मंदिर के बाहर ईको रेस्क्यूर्स फाउंडेशन ने पतंग के मांझे और डोर से घायल हुए पक्षियों के लिए स्पेशल फ्री मेडिकल कैंप लगाया है।  राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने इसका शुभारंभ किया। शिविर में घायल पक्षियों के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर भी हैं, जिससे घायल पक्षियों को तुरंत इलाज मिल सके। संस्था सचिव डॉ. गौरव चौधरी ने आमजन से अपील की है कि शहर में कहीं पर भी घायल पक्षी मिलने पर 9887345580 पर कॉल कर किसी घायल पक्षी की जान बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed