{"_id":"647205c74f253e1fc10d5fb3","slug":"killed-and-ate-flesh-of-woman-symptoms-of-rabies-and-hydrophobia-found-in-youth-admitted-to-jodhpur-hospital-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हत्या कर महिला का मांस खाया, जानें युवक क्यों कर रहा कुत्ते और भेड़िए जैसी हरकतें, दहशत में डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हत्या कर महिला का मांस खाया, जानें युवक क्यों कर रहा कुत्ते और भेड़िए जैसी हरकतें, दहशत में डॉक्टर
Sat, 27 May 2023 06:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 06:59 PM IST
सार
सीकर में हत्या कर महिला का मांस खाने वाले युवक को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर है। उसमें रेबीज और हाइड्रोफोबिया के लक्षण मिले हैं, इससे युवक काफी हिंसक हो गया है। डॉक्टरों को डर है कि वह कहीं किसी को काट ना ले।
विज्ञापन
युवक कर रहा कुत्ते और भेड़िए जैसी हरकतें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले के सेंदड़ा के जंगल में वृद्ध महिला की हत्या कर मुंह नोंचकर और दांतों से काटकर खाने वाले युवक सुरेंद्र में भेड़िए और कुत्ते जैसे लक्षण मिले हैं। जिस तरह कोई डॉग या भेड़िया अपना सिर उठाकर भौंकता है, उसी तरह वह भी होश में आने के बाद आसमान की ओर मुंह उठाकर आवाज निकालने लगता है। आरोपी युवक को पाली के बांगड़ अस्पताल से एमडीएम हॉस्पिटल जोधपुर में शिफ्ट किया गया है। युवक की हरकतों के कारण उसे बेहोश करके और हाथ-पैर बांधकर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल (MDM हॉस्पिटल) में हत्यारे सुरेंद का रेबीज और हाइड्रोफोबिया का इलाज शुरू किया गया है। उसे बार-बार अचानक गुस्सा आता है, जिससे वह हिंसक हो जाता है और लोगों को काटने के लिए दौड़ता है। उसकी हरकतों से मेडिकल स्टाफ को भी डर है कि कहीं वह किसी स्टाफ को वह काट न ले। डर इतना है कि युवक के मुंह की लार से दूसरे लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी युवक ने पाली में वृद्धा की हत्या कर उसके मुंह को नोंचकर खाया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों को भी काटा है। आरोपी युवक में बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर्स ने पहले ही रेबीज और हाइड्रोफोबिया की पुष्टि कर दी थी। उसकी जेब से मिले डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और रेबीज टीके की जानकारी भी मिली थी। इसी बीमारी के कारण युवक बेहद हिंसक और खूंखार हो गया है।
विज्ञापन
हत्यारे युवक का व्यवहार बहुत एग्रेसिव और हिंसक
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रवीण गर्ग ने बताया है कि रेबीज में दो तरह के लक्षण होते हैं। पहले किस्म के रेबीज में डलनेस के लक्षण आते हैं। जिसमें व्यक्ति कुछ कर नहीं पाता और निष्क्रिय होकर उसकी मौत हो जाती है। जबकि दूसरे में वह बहुत एग्रेसिव हो जाता है। यही लक्षण युवक सुरेंद्र में मिले हैं। जिसने महिला की हत्या कर उसका मांस खा लिया।
डॉक्टर ने आशंका जताई है कि हो सकता है बचपन में या हाल ही में इस युवक को किसी पागल कुत्ते ने काटा होगा, लेकिन उसने रेबीज के टीके नहीं लगवाए। जिससे अब ये लक्षण सामने आए हैं। डॉक्टर ने बताया कि रेबीज के लक्षण अचानक कभी भी सामने आ सकते हैं। यह सालों तक शरीर में निष्क्रिय भी रह सकते हैं और अचानक एक्टिव हो सकता है। कुत्ते के अलावा भेड़िया, सियार, लक्कड़भग्गा, लोमड़ी, बंदर या अन्य ऐसे जानवरों के काटने से भी रेबीज हो सकता है।
इंजेक्शन लगाकर किया बेहोश, हाथ-पैर बांधे
बांगड़ मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ लोकेश कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी युवक को अस्पताल लाया गया था, तब वह बहुत हिंसक हो रहा था। उसने आस पास मौजूद लोगों को भी काटने की कोशिश की। आरोपी युवक को शांत करने के लिए उसे इंजेक्शन लगाए गए और बेड पर हाथ-पैर बांधकर रखा गया था।
इसलिए किया जोधपुर रेफर
बांगड़ मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रवीण गर्ग के अनुसार युवक में रेबीज इंफेक्शन की पुष्टि हो चुकी है, इसलिए इसे उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। युवक हाइड्रोफोबिया बीमारी से भी पीड़ित है। उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण मेडिकल बोर्ड की टीम ने उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर करने का फैसला किया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला ?
पाली जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। इसके तहत एक युवक ने पहले तो खेत से बकरियां चराते और हरी सब्जी लेकर लौट रही वृद्ध के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। फिर उसके बाद उस युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंच कर खा लिया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उसे ऐसा घिनौना काम करते हुए देखा, तो उस नरभक्षी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ग्रामीणों को देखकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। एक किलोमीटर पीछा कर ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाथ पांव बांधकर बांगड़ अस्पताल के जेल वार्ड में कड़ी सुरक्षा में रखा था, जहां आरोपी की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से मुम्बई निवासी 24 साल के सुरेंद्र के रूप में हुई। पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में जंगल की यह घटना है।