फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kidnapping of innocent playing outside the house in Rajsamand

Rajasthan: राजसमंद में घर के बाहर खेल रही मासूम का अपहरण, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर पकड़ा आरोपी

Mon, 20 Feb 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Feb 2023 03:05 PM IST
सार

राजसमंद में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम के अपहरण केस में पुलिस ने फुर्ती दिखाते आरोपी के मोबाइल फोन को ट्रैक कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Kidnapping of innocent playing outside the house in Rajsamand
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद जिले के भीम थाना कस्बे के बरतु इलाके में कल शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही चार साल की  बच्ची को किसी ने अगवा कर लिया। कुछ देर तलाश करने के बाद परिजनों को जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस थाना अधिकारी संगीता बंजारा ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बच्ची के अपहरण के पीछे रिश्तेदार हिम्मत सिंह पर शक जाहिर किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीमें गठित कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। घटना को देखते हुए राजसमंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए राजसमंद से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस की लगातार प्रयास करती रही। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को ढूंढ निकाला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed