फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kidnapping of a girl student in broad daylight in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण कर मांगे पांच लाख रुपये, पुलिस ने कार्रवाई कर दो को पकड़ा

Thu, 26 Jan 2023 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

भरतपुर में 22 वर्षीय एक कोचिंग छात्रा के अपहरण कर आरोपियों ने छात्रा के परिजनों से पांच लाख की रुपये की फिरौती की मांग की। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों पकड़कर छात्रा को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
Kidnapping of a girl student in broad daylight in Bharatpur
पहरण का मामला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में 22 वर्षीय एक कोचिंग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के परिजनों से पांच लाख की रुपये की फिरौती की मांग की है। फिरौती मांगने के बाद लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात छात्रा को जयपुर से दस्तयाब कर दो युवकों को डिटेन कर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को भरतपुर लेकर आ रही है। इसके बाद मामले का खुलासा होगा। मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है। दरअसल, रूपवास कस्बे में रहने वाली 22 वर्षीय युवती भरतपुर शहर में किराए के मकान में रहकर कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका मंगलवार को कोचिंग जाते समय अपहरण हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा मंगलवार को ही अपने घर से भरतपुर गई थी। वहां पहुंचे के बाद उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि मैं सकुशल कमरे पर पहुंच गई हूं। वहीं, बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे छात्रा के मोबाइल से किसी व्यक्ति का फोन आया और उसने धमकी दी कि आपकी छात्रा को अगवा कर लिया गया है। बदले में पांच लाख रुपये फिरौती की डिमांड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों को डिटेन
इसके बाद छात्रा के पिता ने मथुरा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन कर छात्रा को दस्तयाब कर दो आरोपियों को डिटेन किया है। सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि रूपवास निवासी एक लड़की भरतपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जो अचानक लापता हो गई। लड़की के फोन से ही परिजनों को किसी व्यक्ति का फोन आया, जो रुपये मांग रहे थे। पुलिस टीम का गठन कर छात्रा को दस्तयाब कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed