फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kidnapped Child From SMS Hospital Found After 3 Days In Jaipur

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल से अगवा हुआ चार महीने का बच्चा तीन दिन बाद मिला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Aug 2022 07:30 PM IST
सार

पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा कुछ ही देर में मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर पूरी वारदात का खुलासा करेंगे। 

विज्ञापन
Kidnapped Child From SMS Hospital Found After 3 Days In Jaipur
एसएमएस अस्पताल जयपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल से अपहरण किए गए बच्चे को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने उसे अगवा करने वाले तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल से 3 अगस्त की शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने 4 महीने के दिव्यांश का अपहरण कर लिया था। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल से बच्चे का अपहरण होने पर शहर की पुलिस व्यसस्था पर भी सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस की टीमें बच्चे को तलाशने में जुटी हुईं थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चे को पुलिस ने जयपुर से ही दस्तयाब किया है। शनिवार को महेश नगर थाने के कांस्टेबल भीम सिंह को मुखबिर से बच्चे के बारे में जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने शिप्रा पथ इलाके में रिको इंडस्ट्रियल एरिया में बने एक घर में छापामारा। इस दौरान पता चला कि बच्चा पवन कॉलोनी में है। इसके बाद उसे वहां से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा कुछ ही देर में प्रेस वार्ता में पूरी वारदात का खुलासा करेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल,  सैंथल दौसा से एक परिवार करीब सात दिन पहले अपनी बच्ची का इलाज कराने एसएमएस अस्पताल आया था। डॉक्टरों ने बच्ची को बांगड़ यूनिट में भर्ती कर लिया, जहां पर उसका इलाज किया जा रहा था। इस दौरान परिजनों के साथ उनका चार महीने का बच्चा भी मौजूद था। बीते मंगलवार की शाम एक व्यक्ति बांगड़ यूनिट के बाहर अपहृत बच्चे के परिजनों से मिला। आरोपी ने उनसे कहा कि वह अपने बच्चे को किसी और डॉक्टर को दिखाएं। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर परिवार के सदस्य चार साल की बीमार बच्ची को धनवंतरी में दिखाने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अनजान व्यक्ति उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले गया ले गया और वहां के डॉक्टर से बीमार बच्चे का चेकअप करवाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार के सदस्य आरोपी के साथ एसएमएस अस्पताल लौट आए और अनजान व्यक्ति के साथ खाना खाने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी उनके चार महीने के बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गया। बच्चे की दादी बहू को खाना देकर वापस बाहर आई, तो अनजान व्यक्ति और मासूम वहां नहीं मिला। इसके उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed