फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Khadims Family Muslim Girl Did Love Marriage With Hindu Boy High Court Gave Recognition Ajmer

Ajmer News: खादिम के परिवार की लड़की ने हिंदू लड़के से किया प्रेम विवाह, डेढ़ साल बाद हाईकोर्ट ने दी मान्यता

Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

अजमेर में खादिम के परिवार की लड़की ने हिंदू लड़के से शादी कर ली। इस पर लड़के वालों को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो दोनों के बालिग होने पर विवाह को मान्यता दे दी। हैबियस कॉर्पस याचिका भी खारिज की।

विज्ञापन
Khadims Family Muslim Girl Did Love Marriage With Hindu Boy High Court Gave Recognition Ajmer
राजस्थान हाईकोर्ट ने डेढ़ साल बाद शादी को मान्यता दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Ajmer News: प्यार अंधा होता है। वह न तो जाति के बंधन देखता है और न ही धार्मिक अंतर को। अजमेर के एक खादिम की लड़की ने हिंदू लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया। दोनों को जब जान से मारने की धमकियां मिलने लगी तो उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। वहां भी निराशा मिली तो राजस्थान हाईकोर्ट ने इस दंपती को राहत दी है। दोनों के विवाह को मान्यता देकर लड़की के परिवार की ओर से दाखिल हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज कर दी है।  

विज्ञापन


याचिकाकर्ता दंपती के वकील अमितोष पारीक ने बताया कि लड़की के पिता अजमेर में खादिम है। परिजनों ने जो एफआईआर दर्ज की थी, दंपती ने उसे खारिज करने की मांग की थी। जस्टिस पंकज भंडारी और समीर जैन ने लड़की के घर वालों की हैबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही यह भी माना कि दोनों बालिग है। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा हक है। वह अपनी मर्जी से जहां रहना चाहती है, वहां रह सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा में मनचाही जगह भेजने के निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने स्वेच्छा से शादी की है। कानूनन उसे रजिस्टर्ड भी कराया है। इस वजह से किसी भी आरोप पर कार्रवाई की दरकार नहीं है। इस आधार पर एफआईआर की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। साथ ही पुलिस को अपनी सुरक्षा में दोनों को उनकी मनचाही जगह पहुंचाने के निर्देश भी दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?  
मामला अजमेर का है। खादिम के परिवार की लड़की ने अपनी मर्जी से शहर के बाहर 19 मार्च 2021 को रजिस्टर्ड मैरिज किया था। दंपती अजमेर के बाहर ही छिपकर वैवाहिक जीवन जी रहे थे। इस बीच समुदाय विशेष के लोगों ने लड़के के परिजनों को धमकाया। एफआईआर दाखिल करने से लेकर जान से मारने की धमकियां भी दी। जब लड़की के घर वालों को उनकी लोकेशन का पता चला तो उन्होंने दूसरे राज्य में जाकर उन्हें धमकाया। लड़की ने अजमेर कोतवाली थाने को पत्र लिखकर सूचना दी कि उसने राजी-मर्जी से शादी की है। उसे किसी ने बहलाया-फुसलाया नहीं है। जान का खतरा होने की वजह से उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी सुरक्षा देने की दरख्वास्त की। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed