{"_id":"6ace312411b7969da104b5d7","slug":"kekri-panchayat-samiti-election-47-nominations-15-wards-bjp-congress-rlp-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: केकड़ी पंचायत समिति की 15 सीटों पर 47 नामांकन, भाजपा-कांग्रेस ने सभी वार्डों में उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: केकड़ी पंचायत समिति की 15 सीटों पर 47 नामांकन, भाजपा-कांग्रेस ने सभी वार्डों में उतारे प्रत्याशी
Tue, 13 Oct 2026 07:27 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:27 PM IST
सार
नामांकन के अंतिम दिन केकड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 में अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस ने पूर्व प्रधान सीमा चौधरी का टिकट काटकर इस सीट से भराई की पूर्व सरपंच समोक देवी गुर्जर को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
केकड़ी। नामांकन पत्र दाखिल करती हुई सीमा चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व प्रधान सीमा चौधरी ने अजमेर के केकड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं देकर समोक देवी गुर्जर पर भरोसा जताया। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद सीमा चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। ऐसे में वार्ड नंबर 6 का चुनावी समीकरण अब खासा दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
इस सीट से भाजपा ने जोना देवी जाट को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार समोक देवी गुर्जर हैं। यदि सीमा चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में बनी रहती हैं तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के बजाय त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। पूर्व प्रधान होने के नाते सीमा चौधरी की क्षेत्र में राजनीतिक पहचान भी है। ऐसे में उनकी निर्दलीय दावेदारी कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकती है।
कुल 47 नामांकन पत्र दाखिल
पंचायतराज चुनावों के तहत केकड़ी पंचायत समिति में सदस्य पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को उपखंड कार्यालय परिसर में चुनावी माहौल पूरे परवान पर नजर आया। सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के हुजूम के साथ भाजपा, कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उपखंड कार्यालय परिसर में दिनभर खासी गहमागहमी बनी रही। नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन
केकड़ी पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी 8 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है। केकड़ी की 15 सीटो पर कुल 47 नामांकन दाखिल हुए है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब पंचायत समिति के चुनावी मुकाबले की तस्वीर उभरने लगी है। हालांकि प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी
वार्ड संख्या 1 से मुकेश, वार्ड संख्या 2 से गलोल, वार्ड संख्या 3 से प्रियंका जाट, वार्ड संख्या 4 से सोनिया कुमारी बेरवा, वार्ड संख्या 5 से नोरत, वार्ड संख्या 6 से समोक देवी गुर्जर, वार्ड संख्या 7 से शाति, वार्ड संख्या 8 से सोनू देवी, वार्ड संख्या 9 से रेणु बैरवा, वार्ड संख्या 10 से सीताराम, वार्ड संख्या 11 से रामकन्या, वार्ड संख्या 12 से मनीष कुमार, वार्ड संख्या 13 से गीता देवी, वार्ड संख्या 14 से शिमला तथा वार्ड संख्या 15 से पूजा ने कांग्रेस सिंबल पर नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी
वार्ड नंबर 1 से यामिनी चौहान, वार्ड नंबर 2 से हनुमान धाकड़, वार्ड नंबर 3 से प्रकाश कंवर, वार्ड नंबर 4 से रामप्यारी, वार्ड नंबर 5 से मदन लाल, वार्ड नंबर 6 से जोना, वार्ड नंबर 7 से गुमानी देवी, वार्ड नंबर 8 से गजराज कीर, वार्ड नंबर 9 से सुगनाये देवी, वार्ड नंबर 10 से गोपाल मीणा, वार्ड नंबर 11 से किरण कुमावत, वार्ड नंबर 12 से हंसराज मेघवंशी, वार्ड नंबर 13 से इन्द्र नारायण गुर्जर, वार्ड नंबर 14 से प्रियदर्शनी राजपूत तथा वार्ड नंबर 15 से रेना सैनी को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी
वार्ड न 11 से सोनिया कुमावत, वार्ड 12 से बनवारी, वार्ड न 07 से मनसुखी, वार्ड न 10 से कैलाश भील, वार्ड न 13 से अभिषेक, वाइड न 15 से मुस्कान, वार्ड न 8 से मनराज व वार्ड न 5 से दिनेश कुमार ने आरएलपी की और से नामांकन दाखिल किया है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए
निर्दलीय प्रत्याशी
वार्ड न 01 से सीता देवी, वार्ड न 8 से विजय कुमार नायक, वार्ड न 06 से सीमा चौधरी, वार्ड न 13 से हरिराम बैरवा, वार्ड 06 से दिलखुश, वार्ड न 13 से मोहन ने निर्लदीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है।
टिकट वितरण के बाद अब चुनावी समीकरणों पर नजर
नामांकन के अंतिम दिन सामने आए राजनीतिक घटनाक्रम ने पंचायत समिति चुनाव की सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं। एक ओर भाजपा और कांग्रेस सभी 15 वाडों में अपनी जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में जुटी हैं, वहीं आरएलपी भी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर पंचायत समिति की राजनीति में तीसरे मोर्चा बनकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों की दावेदारी भी प्रमुख दलों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।