फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Logistics department seized 31 cylinders for illegal storage of gas cylinders in Bharai

Kekri News: भराई में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, रसद विभाग ने जब्त किए 31 सिलेंडर

Thu, 19 Sep 2024 10:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Sep 2024 10:31 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान दुकान मालिक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर एलपीजी आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रवर्तन स्टाफ और जांच दल ने 31 गैस सिलेंडर मय गैस जब्त कर लिए।

विज्ञापन
Kekri News: Logistics department seized 31 cylinders for illegal storage of gas cylinders in Bharai
कार्रवाई करती रसद विभाग टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग एवं अवैध गैस रिफिलिंग के विरूद्ध जिले में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को रसद विभाग की टीम ने जिले के ग्राम भराई में एक किराने की दुकान से कुल 31 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए है। इनमें 29 सिलेंडर भरे और दो खाली मिले।

विज्ञापन


जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि जांच के दौरान भराई के देव किराना स्टोर पर 8 गैस सिलेंडर 14.2 किलो बीपीसीएल के जिनमें 2 खाली और 6 भरे मिले। अन्दर एक कमरे में 23 गैस सिलेंडर 14.2 KG बीपीसीएल के भरे रखे मिले। एलपीजी आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रवर्तन स्टाफ और जांच दल ने 31 गैस सिलेंडर मय गैस जब्त कर लिए।
विज्ञापन


डीएसओ मोहनलाल देव ने बताया कि किराना स्टोर के प्रोप्राइटर सांवरलाल गुर्जर से अधिक मात्रा में अवैध रूप से गैस सिलेंडर के भण्डारण बाबत पूछताछ की, लेकिन दुकान मालिक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के क्रय, भण्डारण एवं विक्रय करने बाबत कोई अनुज्ञापत्र, गैस डायरी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। देव ने बताया कि मौके पर जब्त कुल 31 गैस सिलेण्डर शिव भारत गैस एजेन्सी के प्रोपराईटर सुरेश कुमार शर्मा को अग्रिम आदेशों तक सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्दगी में दिए है। देव के अनुसार अवैध गैस रिफिलिंग एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed