फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 5 tola gold bracelet looted from an old woman in the temple, Jain community submitted memorandum

Kekri News: झांसा देकर मंदिर में वृद्धा से लूटे पांच तोला सोने के कंगन, जैन समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Fri, 29 Nov 2024 11:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:26 PM IST
सार

मंदिर में वृद्धा को झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने की घटना के बाद समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्दी से जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Kekri News: 5 tola gold bracelet looted from an old woman in the temple, Jain community submitted memorandum
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी में एक शातिर ठग ने बीते मंगलवार को एक वृद्धा को झांसे में लेकर उसके 50 ग्राम वजनी सोने के कंगन पार कर लिए। जैन मंदिर में हुई इस वारदात से भयभीत जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और अपराधियों को शीघ्र पकड़ने की गुहार लगाई। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर केकड़ी सिटी थाना पुलिस शातिर ठग की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर श्वेता चौहान को ज्ञापन सौंपकर समाज की एक बुजुर्ग महिला के साथ हुई ठगी की वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि शातिर बदमाश ने गत मंगलवार को बोहरा कॉलोनी स्थित ऋषभदेव जिनालय में बुजुर्ग महिला कांतादेवी सिंहल को बातों में उलझाकर उसके हाथ में पहने पांच तोला सोने के कड़े पार कर लिए और रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त प्रकरण की जांच में तेजी लाकर इसका जल्द खुलासा किया जाए। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध लोगों की गहन जांच-पड़ताल हो और क्षेत्र में घटित होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए, जिससे आमजन निर्भय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर दो बजे केकड़ी के बोहरा कॉलोनी स्थित ऋषभदेव जैन मंदिर में बाइक पर एक शख्स आया, जिसने हेलमेट पहन रखा था। उसने मंदिर की देख-रेख करने वाले पुजारी से कहा कि वह अपने बेटे के नाम से दान चढ़ाना चाहता है, लेकिन यह दान वह बुजुर्ग महिला के हाथों से ही चढ़वाना चाहता है। पुजारी उस व्यक्ति की बातों में आ गया और समीप ही रहने वाली बुजुर्ग महिला कांतादेवी सिंहल को उनके घर जाकर बुला लाया।

इसके बाद शातिर बदमाश ने महिला को बातों में उलझाकर हाथ में पहने करीब पांच तोला सोने के कड़े पार कर लिए और रफूचक्कर हो गया। सोने के कड़ों की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। ठगी का शिकार होने पर महिला ने तुरंत घरवालों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक ठग मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद घटना की सूचना केकड़ी सिटी थाने में दी गई।


सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल कालूराम माली व कांस्टेबल राजेन्द्र आचार्य मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। हालांकि शातिर बदमाश की पूरी करतूत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन चेहरा हेलमेट से कवर होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस बाइक तथा हुलिए व कद-काठी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। यह घटना शातिर अपराधियों की नई चालाकी को दर्शाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें और ऐसी घटनाओं से सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed