फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: 239 MoUs worth Rs 3100 crore signed at Rising Rajasthan Investor Meet in Kekri

Kekri News: केकड़ी में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट, 3100 करोड़ के 239 एमओयू से 7 हजार रोजगार की उम्मीद

Fri, 08 Nov 2024 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 08 Nov 2024 04:17 PM IST
सार

केकड़ी जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट शुक्रवार को सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम थे।

विज्ञापन
Kekri News: 239 MoUs worth Rs 3100 crore signed at Rising Rajasthan Investor Meet in Kekri
इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करती उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी में शुक्रवार को जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अजमेर रोड स्थित कटारिया ग्रीन्स में शुक्रवार को सुबह सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में केकड़ी जिले के औद्योगिक विकास की संकल्पना साकार करते हुए निवेशकों ने उत्साह से तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक के 239 एमओयू पेश किये, जिससे 7 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने की। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


सरकार गठन के बाद से ही एक्शन मोड में है
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और केकड़ी जिले की प्रभारी मंत्री दियाकुमारी ने कहा कि राजस्थान की मौजूदा सरकार अपने पहले साल से ही प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए जुट गई है। सड़क, पानी, बिजली के साथ साथ महिलाओं व युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए सरकार गठन के बाद से ही एक्शन मोड में है। राइजिंग राजस्थान के पहले ही साल में पूरे प्रदेश में उद्यमियों व व्यवसायियों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। उन्होनें केकड़ी में भी उद्यमियों के उत्साह को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और केकड़ी में 3100 करोड़ के 239 एमओयू होने पर बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग धंधों की स्थापना में नहीं आएगी अड़चन
उन्होनें कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण चरण यह रहेगा कि ये सभी प्रस्ताव धरातल पर मूर्त रूप अख्तियार करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। निवेशकों को सरकारी स्तर पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार उनकी अपनी सरकार है। यहां उद्योग धंधों की स्थापना में किसी भी प्रकार की अड़चन या दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसी भी सहायता के लिए वे स्वयं, क्षेत्रीय विधायक, जिला कलक्टर व उद्योग विभाग के अधिकारी सदैव उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे केकड़ी व अजमेर की प्रभारी मंत्री है, किसी भी कार्य के लिए उनसे सीधे संपर्क किया जा सकता है।

पहले कभी नहीं हुई इतनी बड़ी इन्वेस्टर मीट
उन्होंने अपील की कि ये एमओयू केवल कागजी होकर न रहे। यह बहुत बड़ा काम है। इसे हम सभी को मिलकर अंजाम तक पहुंचाना है। इससे पहले किसी भी सरकार ने इतना बड़ा इन्वेस्टर मीट नहीं किया। अब यह कार्य जमीन पर उतरे, लोगों को रोजगार मिले, प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने। उन्होनें प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केकडी में कुल 3100 एमओयू से 7000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।



प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का सपना 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शुरुआत से ही प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का सपना संजोया है, जो इन पांच सालों में जरूर पूरा होने वाला है। आज तक राजस्थान इंडस्ट्री हब नहीं बन पाया। अब हमें राजस्थान को बहुत आगे लेकर जाना है। खासतौर पर उद्योग धंधों के मामलों में। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ यहां 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। इनमें सरकारी स्तर पर 4 लाख रोजगार व प्राइवेट सेक्टर से 6 लाख रोजगार देने के प्रयास किये जायेंगे।



रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उद्यमियों और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए इन्वेस्टर मीट के माध्यम से जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। राइजिंग केकड़ी इन्वेस्टर मीट आयोजन के लिये सरकार और इसमें निवेश करने वाले उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। निवेश के माध्यम से रोजगार और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में निवेश बढ़े, बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ उनका क्रियान्वयन हो और राज्य का आधारभूत ढांचा मजबूत हो, इसके लिये राज्य सरकार प्रयासरत है।




राइजिंग राजस्थान मुख्यमंत्री का दूरदर्शी विजन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने निवेशकों, उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान मुख्यमंत्री का दूरदर्शी विजन है। उनकी मंशा के अनुरूप निवेशकों एवं उद्यमियों को व्यापार के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा कर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। औद्योगिक निवेश से आमजन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़े स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। उन्होनें कहा कि उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हम सभी को मिलकर केकड़ी में औद्योगिक  विकास के लिए कार्य करना होगा।

यह मीट युवाओं को रोजगार दिलाने में उपयोगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केकड़ी जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने निवेशकों, उद्यमियों और उपस्थितजनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के लिए 239 एमओयू के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा। लगभग 7 हजार से अधिक के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार यह मीट युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने और जिले में निवेश बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित होगी।

स्टॉल और प्रदर्शनी ने किया आकर्षित
इस दौरान स्थानीय ग्रेनाइट, ऑयल, राजीविका महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों सहित विभिन्न इकाईयों की स्टॉल प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्टॉल और प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों, गणमान्यजनों को खूब आकर्षित किया। अतिथियों ने भी स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक कुलदीप बड़सर ने उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत ग्रेनाइट  सहित अन्य उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य हॉल में देश-प्रदेश के औद्योगिक परिवेश और केकड़ी के उद्योग एवं व्यापार जगत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एडीएम चंद्रशेखर भंडारी, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, औद्योगिक संघों के पदाधिकारी, स्थानीय निवेशक, प्रवासी निवेशक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित उद्योग से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन बिहारी दान चारण  ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed