{"_id":"674b3b7244bf2a16a502f645","slug":"kekri-news-100-kg-of-illegal-poppy-husk-being-smuggled-in-grain-sacks-recovered-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: अनाज की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 100 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: अनाज की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा 100 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sat, 30 Nov 2024 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:51 PM IST
सार
केकड़ी जिले की भिनाय थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया। मादक पदार्थ मक्का की बोरियों में छिपाकर पिकअप जीप में तस्करी किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केकड़ी जिले की भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 100 किलो से अधिक अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
केकड़ी जिले में शुक्रवार को भिनाय पुलिस ने तस्करी कर ले जाया जा रहा 100 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। यह मादक पदार्थ अनाज की बोरियों में छिपाकर एक पिकअप जीप में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप जीप को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भिनाय थाना पुलिस ने शुक्रवार को नेशनल हाइवे 48 पर सीएचसी बांदनवाड़ा के पास नाकाबंदी लगा रखी थी। नाकाबंदी के तहत वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक पिकअप जीप की चेकिंग की गई। जीप में मक्का के कट्टे भरे हुए थे। इस महिंद्रा पिकअप जीप नम्बर RJ 09 GC 4146 में चेकिंग के दौरान जीप के ड्राइवर के हाव भाव संदिग्ध नजर आए। इस पर पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो मामला दूसरा निकला। तलाशी के दौरान जीप में रखे मक्का के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त पाया गया। यह अवैध मादक पदार्थ मक्का की बोरियों की आड़ में बीच में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मादक पदार्थ सहित जीप जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा (उम्र 37 वर्ष) पुत्र शिवनारायण शर्मा, निवासी पिराना, थाना डुंगला, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सराना थाना के थानाधिकारी विजय सिंह द्वारा की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश सहित सहायक उप निरीक्षक गिरधारी सिंह, कांस्टेबल नवल सिंह, मनमोहन, महेश कुमार, शंकरलाल, अमरचंद और मनजीत सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सतर्कता बरतते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया।