फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri: MLA Gautam reached the protest site on the 33rd day of District Bachao Andolan, delegation will meet CM

Kekri : जिला बचाओ आंदोलन के 33वें दिन धरना स्थल पर पहुंचे विधायक शत्रुघ्न गौतम, सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

Mon, 03 Feb 2025 08:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 08:16 PM IST
सार

केकड़ी जिला बचाओ आंदोलन के तहत अधिवक्ताओं द्वारा 2 जनवरी से दिए जा रहे धरने में सोमवार को 33वें दिन केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी पहुंचे। जिले का दर्जा वापस बहाल करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल विधायक गौतम के नेतृत्व में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेंट करेगा।

विज्ञापन
Kekri: MLA Gautam reached the protest site on the 33rd day of District Bachao Andolan, delegation will meet CM
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी जिला बचाओ अभियान के तहत अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन कोर्ट परिसर में सोमवार को 33वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरना प्रदर्शन के दौरान केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम भी धरना स्थल पहुंचे तथा अधिवक्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद हुसैन, चेतन धाबाई, मगनलाल लोधा, बिशन सिंह राजावत, सलीम गौरी आदि ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का स्वागत किया तथा धरना स्थल पर आने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक गौतम ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से जिले के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि वे एक शिष्टमंडल बनाकर समय निर्धारित कर लें। जिले की मांग को लेकर वे खुद अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा केकड़ी को जिले का दर्जा वापस बहाल करने की मांग करेंगे। साथ ही वे क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से विशेष बजट की भी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में एक भी नया जिला बनता है तो उस सूची में पहला नाम केकड़ी का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed