फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kashmiri students beaten in rumor of beef

राजस्थान की यूनिवर्सिटी में बीफ के शक में चार कश्मीरी छात्रों की पिटाई

Wed, 16 Mar 2016 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students beaten in rumor of beef

बीफ को लेकर देशभर में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है, राजस्‍थान की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीफ खाने की अफवाह पर चार कश्मीरी छात्रों की पिटाई कर दी गई। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार वाक्या सोमवार को चित्तौड़गढ़ की मेवाड यूनिवर्सिटी में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार छात्रों को पिटाई से बचाया। जानकारी के अनुसार बीफ खाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे और छात्रों से मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला बिगड़ने से पहले ही हालात संभाल लिए गए। कश्मीरी छात्रों से मिले मीट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। हालांकि इसका बचाव करते हुए यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रवक्ता हरीश गुरनामी ने बताया कि हमारे यहां देशभर के 23 राज्यों से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं यह एक मिनी इंडिया की तरह है। कई बार इस तरह की छोटी घटनाएं होती रहती हैं क्योंकि लोग विभिन्‍न सामाजिक पृष्ठभूमि और भिन्न भिन्न संस्कृतियों से पढ़ने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पूर्व ही गृह मंत्रालय ने कोलकाता के कालेजों के लिए एडवाइजरी जारी की थी कि वो अपने यहां पढ़ने वाले जम्मू और कश्मीर के छात्रों की जानकारी उनसे साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed