फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   karauli violence update curfew will be relaxed for four hours today

Karauli Violence: कर्फ्यू में आज चार घंटे की ढील, मंत्री मीना बोले- पलायन की बात निराधार, सब शांति चाहते हैं

Sun, 10 Apr 2022 11:34 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 AM IST
सार

मंत्री मीना ने पुलिस अधिकारियों को उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
karauli violence update curfew will be relaxed for four hours today
मंत्री रमेश मीना ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karauli Violence Update: करौली में दो अप्रैल को हिंसा के बाद से कर्फ्यू लगा हुआ है। सामप्रदायिक तनाव को कम करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। शहर में 10 अप्रैल रात 12 बजे तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए थे। शनिवार देर रात प्रशासन ने कर्फ्यू में चार घंटे की ढील देने के आदेश जारी किए हैं। यह ढील सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक दी गई है। इस दौरान शहर में सभी तरह की दुकानें खुली हुई हैं। 

विज्ञापन


आदेश के अनुसार कर्फ्यू में ढील के दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिंबंध है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। हालांकि, अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाया है कि प्रशासन द्वारा कर्फ्यू की मियाद और बढ़ाई जाएगी या नहीं।
विज्ञापन

 

मंत्री रमेश मीना बोले- लोगों में किसी तरह का भय नहीं
शनिवार को पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना करौली पहुंचे। देर शाम उन्होंने जिला मुख्यालय में आयोजित अधिकारियों के साथ बैठक में की। बैठक में आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा, आईजी लॉ एंड ऑर्डर बीएल मीणा, कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत और एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया मौजूद थे। इन दौरान मंत्री मीना ने उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ जिले के हालातों के बारे में जानकारी ली।

मंत्री मीना ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं करने दिया जाएगा। लाशों पर राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कुछ लोग जिले को राजनीतिक पर्यटन स्थल बना देते हैं। वह लोगों को जोड़ कर नही तोड़ कर राज करना चाहते हैं। जिले के लोगों में किसी भी तरह का भय नही हैं। सब शांति चाहते हैं और अपने रोजमर्रा के जीवन में लौटने चाहते हैं। मंत्री मीना ने हिंदू परिवारों के पलायन के बात को निराधार बाताया है। बात दें कि भाजपा सांसद किरोडी लाल मीणा ने लोगों के पलायन की बात कही थी। 

 
 

पुलिस ने सांसद मीणा को हिरासत में लिया, बोले- मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता
शनिवार को उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा सांसद किरोडी लाल मीणा जिला कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। करीब दो घंटे के धरने के बाद करौली सदर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थाने के जाने के एक घंटे बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। इस दौरान किरोडी लााल मीणा ने कहा कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता। लोगों के हक और उनकी रक्षा के लिए लड़ना मेरे खून में है। अशोक गहलोत जी, मेरी नहीं बल्कि उन दोषियों की गिरफ्तारी करो जिन्होंने श्रीराम के नारे लगाते भक्तों पर पत्थर बरसाएं हैं। पर, आप ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि तुष्टिकरण से आपको वोट मिलते हैं।


 
विज्ञापन

सांसद दिया कुमारी बोलीं- कांग्रेस राज में गलत को गलत कहना गुनाह
सांसाद मीणा को हिरासत में लिए जाने पर भाजपा नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सांसद दिया कुमारी ने कहा कि करौली में हुई हिंसक घटना को लेकर शांति पूर्वक विरोध जता रहे भाजपा सांसद मीणा जी को गिरफ्तार कर सरकार ने साबित कर दिया कि कांग्रेस राज में गलत को गलत कहना गुनाह है। उससे भी बड़ा गुनाह न्याय की मांग करना है।


 

प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने कहा- निर्दोंषों को प्रताड़ित करना तानाशाही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि करौली में बहुसंख्यकों पर हुए हिंसक घटना को लेकर शांति पूर्वक विरोध जता रहे भाजपा सांसद किरोडी लाल मीणा जी को गिरफ्तार कर क्या गहलोत सरकार लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है? दोषियों को पकड़ने की बजाय निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करना तानाशाही है। 


 

जानें दो अप्रैल को क्या हुआ था ?
करौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed