फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   karauli sapotra youth attack nose ears cut bolero criminals sharp weapons

राजस्थान: करौली में बेखौफ बदमाशों का आतंक! बाइक सवार युवक के नाक-कान काटे, सिर पर किए कई वार

Sun, 27 Sep 2026 04:06 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 04:06 PM IST
सार

करौली के सपोटरा क्षेत्र में बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार 39 वर्षीय युवक रूपलाल बैरवा पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। युवक के नाक और कान काट दिए गए। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
karauli sapotra youth attack nose ears cut bolero criminals sharp weapons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपोटरा क्षेत्र में बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने विदेश से लौटे एक युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने बाइक सवार युवक के नाक और कान काट दिए तथा उसके सिर पर कई गंभीर वार किए। वारदात के बाद बेखौफ आरोपी पीड़ित को झाड़ियों और जंगल के किनारे लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सपोटरा उप-जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत चिंताजनक होने के कारण उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बोलेरो सवार हमलावरों ने रास्ते में घेरा
यह सनसनीखेज वारदात शनिवार देर शाम बैरूंडा-जाखोदा सड़क मार्ग पर घटित हुई। रैती की झोपड़ी गांव निवासी 39 वर्षीय रूपलाल बैरवा अपनी मोटरसाइकिल से बैरूंडा की तरफ से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बोलेरो वाहन में आए कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे अचानक रोक लिया। वाहन से उतरते ही हमलावरों ने रूपलाल पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अपराधियों ने युवक के नाक, कान और सिर पर घातक प्रहार करके उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी घायल को सड़क किनारे जंगल में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम
मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सहायक उप-निरीक्षक बिजेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए सपोटरा के उप-जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अमर सिंह मीना ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया। स्थिति गंभीर बने रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी पर दुबई से आया था पीड़ित
घायल युवक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि रूपलाल विदेश में मजदूरी का कार्य करता है। वह अनंत चतुर्दशी पर दुबई से अपने गांव वापस लौटा था। शनिवार शाम वह बाइक से घर आ रहा था, तभी रास्ते में उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस उप-अधीक्षक दौलतराम भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित व उसके परिजनों से वारदात की जानकारी ली। पुलिस हमले के कारणों और अज्ञात हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संभावित सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed