राजस्थान में लगे कन्हैया और ओवैसी के ईनामी पोस्टर
अलवर शहर में लगे इन पोस्टरों पर कन्हेया कुमार, उमर खालिद और हैदराबाद के सांसद ओवैसी को देशविरोधी बताते हुए उन पर दस हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पोस्टरों में कहा गया है कि कन्हैया, खालिद और ओवैसी को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को दस हजार का इनाम दिया जाएगा।
मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टरों में लिखा गया है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को फांसी हो और उनकी जमानत रद की जाए। पोस्टरों में छात्रों को चेतावनी भी दी गई है कि अगर इन्हें देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा।
बजरंग दल और एबीवीपी ने ईस्टर पर मचाया बवाल
वहीं उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों ने ईस्टर पर जमकर बवाल मचाया। विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी संगठनों से जुड़े सदस्यों ने मैनपुरी जिले में रविवार को जमकर बवाल काटा।
हिंदू संगठनों ने ये सारा बवाल कथित धर्मांतरण के शक में काटा। संगठनों के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता इस हिंसा में घायल हुए हैं।
संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि ईसाई धर्म से जुड़े लोग जबरन कुछ लोगों का धर्मांतरण करवा रहे थे। आरोप है इस समारोह में मांस परोसे जाने के संबंध में भी सवाल पूछे जा रहे थे।