फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kalraj Mishra administered oath of office to Justice Masih as Chief Justice of the Rajasthan High Court

Rajasthan: राज्यपाल कलराज मिश्र ने जस्टिस मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

Tue, 30 May 2023 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 May 2023 09:38 PM IST
सार

जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मसीद को शपथ ग्रहण कराई।

विज्ञापन
Kalraj Mishra administered oath of office to Justice Masih as Chief Justice of the Rajasthan High Court
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस मसीह ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन

 
जयपुर स्थित राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण जस्टिस  मसीह के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जानिए कौन है जस्टिस मसीह 
जस्टिस मसीह का जन्म 12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में हुआ था। उन्होंने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, कसौली (एचपी) में प्रारंभिक स्कूली शिक्षा ली और फिर सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल, अलीगढ़ से स्कूली शिक्षा पूरी की। जस्टिस मसीह ने विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) किया और फिर एलएलबी (ऑनर्स) की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की। जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने 6 जून 1987 को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में अपना नामांकन कराया था। फिर संविधान, सेवा, श्रम, नागरिक कानून सहित मूल अपीलीय दोनों पक्षों पर प्रैक्टिस की। सुप्रीम कोर्ट, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं। वे सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई 2008 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नियुक्त मिली
जस्टिस मसीह को 10 जुलाई 2008 को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप नियुक्त मिली थी। 14 जनवरी 2011 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed