{"_id":"627e3118b6ace83ac35a401b","slug":"junior-assistant-caught-taking-bribe-of-1-11-lakh-in-jalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore news: 1.11 लाख की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे थे एक लाख 60 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore news: 1.11 लाख की रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए मांगे थे एक लाख 60 हजार
Fri, 13 May 2022 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 May 2022 03:51 PM IST
सार
रिश्वत की मांग से तंग आए परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने आरोपी कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। एसीबी की टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालौर में एसीबी की टीम ने एक कनिष्ठ सहायक को 1.11 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए पीड़ित से 1 लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
इसके लेकर फरियादी को लगातार परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने आरोपी कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जालौर इकाई को परिवादी ने एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह और कनिष्ठ सहायक राणा राम द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। दोनों अधिकारियों का दलाल हीरालाल रुपयों की मांग को लेकर लगातार परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
एसीबी जालौर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया तो वह सही पाई गई। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह चारण और उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई की।
इस दौरान आरोपी विक्रम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जालौर कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 1 लाख 11 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने के कारण आरोपी राणा राम सब रजिस्ट्रार और दलाल हीरालाल मौके से फरार हो गए। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।