फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   “Journalism Should Deliver News, Not Views”: Vasundhara Raje at Manoj Mathur Journalism Awards

मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्: वसुंधरा बोलीं-पत्रकारिता में न्यूज हो व्यूज नहीं, पर आज कल ऐसा नहीं हो रहा

Thu, 14 May 2026 08:30 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 14 May 2026 08:30 PM IST
सार

जयपुर में आयोजित मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पत्रकारिता में “न्यूज” होनी चाहिए, “व्यूज” नहीं। उन्होंने निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया।

विज्ञापन
“Journalism Should Deliver News, Not Views”: Vasundhara Raje at Manoj Mathur Journalism Awards
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पुरस्कार बांटते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में आयोजित मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स के दूसरे संस्करण में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पत्रकारिता की बदलती दिशा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य तथ्यों और सच को सामने लाना है, लेकिन आज के दौर में “न्यूज” की जगह “व्यूज” हावी होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

सी-स्कीम स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में राजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय मनोज माथुर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी। राजे ने कहा कि पत्रकार का काम खबर देना है, न कि उसमें अपने विचार और पूर्वाग्रह जोड़ना।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “पत्रकारिता में न्यूज होनी चाहिए, व्यूज नहीं। लेकिन आजकल ऐसा कम देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता बेहद जरूरी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनोज माथुर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुलक्षणा माथुर, ज़ी राजस्थान न्यूज के चैनल हेड मनीष शर्मा, नेटवर्क 18 राजस्थान के एडिटर अमित भट्ट और टाइम्स ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर आशीष दत्ता भी मौजूद रहे।


यह भी पढें- Rajasthan: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से की पूछताछ

समारोह के दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में देव अंकुर वाधवान, प्रिंट मीडिया में अर्पित शर्मा, डिजिटल मीडिया में सौरभ गृहस्थी और फोटो जर्नलिज्म में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट पुरुषोत्तम दिवाकर को “मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed