{"_id":"638dee2c8eb7a25818094ced","slug":"two-more-people-cheated-in-the-name-of-solar-plant-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: सोलर प्लांट के नाम पर दो और लोगों से ठगी, डेढ़ लाख की नकदी और जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: सोलर प्लांट के नाम पर दो और लोगों से ठगी, डेढ़ लाख की नकदी और जेवर ले उड़े चोर
Mon, 05 Dec 2022 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:42 PM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर जिले में ठगी का मामला सामने आया है। सोलर प्लांट के नाम पर दो और लोगों से ठगी की गई है। इनसे करीब पौने दो लाख रुपये की ठगी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर शहर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी के खिलाफ दो और मामले प्रतापनगर थाने में दर्ज हुए हैं। अब तक 40 से ज्यादा मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज होने के साथ छह करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आई है। आरोपी फिलहाल प्रतापनगर पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है। दो और लोगों से पौने दो लाख की ठगी होना बताया गया है।
विज्ञापन
प्रतापनगर पुलिस ने बताया, गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी महेश कुमार पुत्र हरभजन विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सोलर पावर प्लांट के लिए खेमे का कुआं नंदनवन ग्रीन निवासी धर्मेद्र पंवार पुत्र कुन्नेसिंह से मिला था। 4 नवंबर 21 को सोलर प्लांट के लिए एक लाख रुपयों का चेक दिया था। प्लांट तीन महीने में लगाना था, मगर नहीं लगाया। अब आरोपी के पकड़े जाने का पता लगा तो केस दर्ज करवाया। इसी तरह की रिपोर्ट देवीदान नगर सूंथला निवासी रामेश्वर पुत्र प्रतापराम की तरफ से दी गई, जिससे भी सोलर प्लांट के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठ लिए गए। मगर सोलर प्लांट नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
आरोपी धर्मेंद्र पंवार ने शहर के तकरीबन 40 से ज्यादा लोगों से सोलर प्लांट लगाने के नाम पर रुपये ठगे हैं। उसने अब तक छह करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी लोगों से की है, जिसको गत दिनों खांडाफलसा दिल्ली से पकड़ लाई थी। वह कई थानों में धोखाधड़ी मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
परिवार बाहर गया, चोर डेढ़ लाख की नकदी और जेवर चुरा ले गए...
जोधपुर शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के धुंधाड़ा गांव में एक परिवार किसी कार्यवश बाहर था। घर तीन दिन से सूना था। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया और वहां से डेढ़ लाख की नगदी के साथ जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अब लूणी थाने में रिपोर्ट दी है।
लूणी पुलिस ने बताया, धुंधाड़ा स्थित बापुवाला का बास निवासी ललित कुमार दवे पुत्र मदनगोपाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 26 से 29 नवंबर के बीच उसका घर सूना पड़ा था। इस बीच अज्ञात चोर उसके घर के ताले तोड़कर सारा साामान अस्त-व्यस्त कर वहां से अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, जिनमें चांदी के सिक्के, छड़ा जोड़ियां, बिचुड़ियां, पायजेब, सोने की अंगुठियां, झूमर जोड़ी के साथ 1.45 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पर लूणी पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।