{"_id":"679224f9a77648394e0b2bdf","slug":"there-was-a-ruckus-in-jodhpur-over-vacating-the-shop-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: दुकान खाली कराने को लेकर मचा बवाल, जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर फेंके पत्थर; 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: दुकान खाली कराने को लेकर मचा बवाल, जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर फेंके पत्थर; 12 गिरफ्तार
Thu, 23 Jan 2025 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 Jan 2025 04:46 PM IST
सार
Jodhpur News: थानाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के लोग एक दुकान को लेकर लंबे समय से उनके बीच में विवाद चल रहा था। आज दोनों ही परिवार के लोग आपस में भीड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर शहर के पावटा चौराहा स्थित लोहार कॉलोनी में एक ही परिवार के सदस्य एक दुकान को लेकर आपस में ही पत्थरबाजी करने लगे। एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने के साथ ही दुकान का सामान भी बाहर फेंक दिया गया।
विज्ञापन
घटना में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। महामंदिर थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा मौके पर जाप्ते के साथ पहुंचे। साथ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, जिस पर एसीपी हेमंत कलाल एडीसीपी वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और शांति बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस घटना में महिला पुरुष दोनों को चोट आई है। पुलिस ने शांति भंग के मामले में 12 आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के लोग एक दुकान को लेकर लंबे समय से उनके बीच में विवाद चल रहा था। आज दोनों ही परिवार के लोग आपस में भीड़ गए, हालांकि बताया जा रहा है कि दुकान का मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
विज्ञापन
जिससे एक पक्ष के फेवर में फैसला हुआ। उसके बाद दुकान को खाली करने को लेकर विवाद शुरू हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ मारपीट भी करने लगे हैं। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ भी जमा हो गई।
पूरी घटना पावटा पुलिस चौकी के पास की है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति बनाने का प्रयास किया। इस दौरान भारी जाम भी लगा। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से यहां शांति बनाते हुए 12 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही कि आखिर विवाद की जड़ कहां है लेकिन फिलहाल शांति बनाने का प्रयास किया गया। क्योंकि जिस तरह की की सूचना मिली थी कि आपस में पत्थर बाजी हो रही है उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पत्थर बाजी भी हुई थी और दुकान का सामान भी बाहर फेंका था। पुलिस ने दोनों पक्षों से फिलहाल मामले को शांत करवाया है।