{"_id":"593cef3b4f1c1ba65d9beb42","slug":"the-people-caught-the-thief-by-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने बनाई प्लानिंग और धर दिया पॉकेटमार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने बनाई प्लानिंग और धर दिया पॉकेटमार को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
चोर को पकड़े हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के मसूरिया इलाके में पिछले दिनों हुई चोरी व पर्स पार करने की वारदातों ने लोगों की नींद हराम कर रखी थी। लोगों ने पुलिस से गुहार भी लगाई पर कुछ न हुआ। ऐसे में लोगों ने खुद ही कमान संभाली। निगरानी रखनी शुरू की, आखिरकार एक चोर पकड़ा ही गया। चोर ने पिछले दिनों इलाके में कुछ वारदातों को अंजाम देना स्वीकार भी किया है।
दरअसल इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोर गिरोह सक्रिय है। लगातार मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस के पास लोग गए, लेकिन घटनाएं नहीं रूकी। इसके बाद लोगों ने अब अपने स्तर पर ही ऐसे चोरों को सबक सिखाने का निणर्य किया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू की । रविवार को एक व्यक्ति का मोबाइल पर्स पार करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी।
सूचना के बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और चोर को थाने लेकर गई। आरोपी असलम ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। इसके लिए वह लोगों के मोबाइल व पर्स पार करके शराब पीता था। लोगों को पहले से ही असलम पर शक था। इसलिए इस पर पिछले कुछ समय से नजर रखे हुए थे।