{"_id":"665472a56125a8664806768c","slug":"temperature-crossed-48-degrees-celsius-due-to-extreme-heat-in-jodhpur-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: जोधपुर 48 डिग्री सेल्सियस के पार, सूर्यनगरी का बुरा हाल; पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: जोधपुर 48 डिग्री सेल्सियस के पार, सूर्यनगरी का बुरा हाल; पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मौत
Mon, 27 May 2024 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 05:16 PM IST
सार
Weather: नौतपा के तीसरे दिन प्रदेश में गर्मी का दौर अब पीक पर आ गया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में सूर्यनगरी का बुरा हाल है। जोधपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में हीटवेव से भी अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी कुछ दिनों तक भयंकर लू का दौर जारी रहेगा। यहां गर्मी में लोगों के कदम घरों से बाहर नहीं पड़ रहे। वहीं पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल पदम सिंह की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ने पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी उपचार के दौरान रविवार रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, रविवार को पीपाड़ शहर में जैन संत चिरंजय मुनि के बाद सोमवार को पीपाड़ शहर के ही जैन साध्वी दयाश्री म.सा. का भी देवलोकगमन हो गया है। बताया जा रहा है कि साध्वी की रात को गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। निधन के चलते समाज में शोक की लहर छाई हुई है।
विज्ञापन