फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pali Teen Suicide Girl Ends Life Over Blackmail and Photo Leak Threats Accused Arrested

Rajasthan: तस्वीरें वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग; पाली में किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 03:11 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 03:11 PM IST
सार

पाली में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक किशोरी को ब्लैकमेलिंग, कथित यौन शोषण और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकियों का सामना करना पड़ा। इस मानसिक प्रताड़ना और आरोपी द्वारा लगातार दिए जा रहे तनाव से तंग आकर किशोरी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Pali Teen Suicide Girl Ends Life Over Blackmail and Photo Leak Threats Accused Arrested
आरोपी युवक का मेडिकल कराया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाली में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक किशोरी के लिए दर्दनाक साबित हुई। ब्लैकमेलिंग, कथित यौन शोषण और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एक किशोरी ने गुरुवार सुबह अपने घर में आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक अरमान का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के निवासी एक युवक से किशोरी की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि युवक ने बहला-फुसलाकर किशोरी का मोबाइल नंबर और उसकी निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। इसके बाद वह उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन


एफआईआर में लगाए गंभीर आरोप
एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी, किशोरी पर लगातार मिलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर गई थी किशोरी
परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम किशोरी घर से बाहर गई थी। रात को लौटने पर वह बेहद डरी-सहमी और तनाव में नज़र आई। बड़ी बहन के पूछने पर उसने आरोपी द्वारा परेशान किए जाने और धमकाए जाने की बात बताई। बहन ने उसे अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का भरोसा दिलाया था। गुरुवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान घर पहुंची दूसरी बहन ने किशोरी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ये भी पढ़ें- Jaipur News: सिरसी रोड पर बड़ा हादसा, सीएनजी सिलिंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed