फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CNG Cylinder-Laden Trailer Overturns in Jaipur, Gas Leak Triggers Panic

Jaipur News: सिरसी रोड पर बड़ा हादसा, सीएनजी सिलिंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

Sat, 30 May 2026 09:00 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 30 May 2026 09:00 AM IST
सार

जयपुर के निमेड़ा गांव में सीएनजी सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन, पुलिस, दमकल और टोरेंट गैस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
CNG Cylinder-Laden Trailer Overturns in Jaipur, Gas Leak Triggers Panic
निमेड़ा में सीएनजी गैस सिलिंडरों से भरा ट्रेलर पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिंदायका थाना क्षेत्र के सिरसी रोड स्थित निमेड़ा गांव में आज सुबह सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ सिलेंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और टोरेंट गैस कंपनी की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक के नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे लगे एक यूनिपोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गैस सिलेंडरों से लदा ट्रेलर पलट गया। हादसे के बाद कई सिलेंडरों से गैस लीक होने लगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


यह भी पढेंRajasthan: रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल कांड पर बड़ा एक्शन! विधायक के सुरक्षा अधिकारी पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिंदायका फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गैस रिसाव रोकने की कार्रवाई शुरू की। वहीं टोरेंट गैस कंपनी की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रिसाव पर नियंत्रण पाने के लिए राहत कार्य में जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. खुशबू शर्मा और बिंदायका थाना प्रभारी विनोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई और सुरक्षा घेरा बनाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रेलर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उल्लेखनीय है कि बिंदायका क्षेत्र में गैस रिसाव से जुड़ी यह चौथी घटना बताई जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed