{"_id":"67ebdbac815e5d1ca70dd265","slug":"student-preparing-for-neet-committed-suicide-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2786933-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला नीट की छात्रा का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला नीट की छात्रा का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 01 Apr 2025 06:40 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:40 PM IST
सार
नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का उसके ही कमरे में फंदे से लटका शव मिला है। हॉस्टल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। वहीं परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए हॉस्टल संचालक पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जोधपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस आत्महत्या पर संदेह जाते हुए रातानाडा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजनों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक ने संगीता के साथ मारपीट की और फिर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
ये भी पढ़ें: अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषाचार्यों के बाद अब मौसम विभाग की चेतावनी
मृतका के पिता का कहना था कि हॉस्टल संचालक ने बिना पुलिस को सूचना दिए संगीता के शव को नीचे उतारा और अस्पताल ले गया। पहले उसे निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने संदेश जताते हुए कहा कि अगर संगीता का कमरा अंदर से बंद था तो हॉस्टल संचालक ने कमरा कैसे खोला। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। अकेले ही संगीता के शव को अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आज से जयपुर-अजमेर हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स में 10 से 70 रुपए तक बढ़ोतरी
मृतक के पिता ने संदेश जताया है कि आरोपी हॉस्टल संचालक ने पहले संगीता के साथ मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया, ताकि पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या बताया जा सके। मृतका के पिता ने हॉस्टल संचालक पर सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया है। आज मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रातानाडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।