फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   son beat father in Jodhpur accused arrested after complaint

Rajasthan: जोधपुर में बेटे ने 70 साल के पिता को बेरहमी से पीटा, बिना कपड़ों के घर से निकाला, बरसाए थप्पड़

Tue, 20 Sep 2022 11:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Sep 2022 11:32 AM IST
सार

बुजुर्ग पहले केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान जोधपुर में टेक्निशियन के पद पर थे। वे रिटायर होने के बाद बेटों के साथ रहते थे। आरोपी बेटा शराबी है, उसने पिता से पैसे मांगे। मना करने पर उसने पिता को गली में दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन
son beat father in Jodhpur accused arrested after complaint
बुजुर्ग को पीटता बेटा - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर में बेटे की बेरहमी देखकर लोगों का दिल दहल गया। बेटे ने 70 साल के पिता को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसने पिता को बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया और बीच सड़क पर पिता पर थप्पड़ बरसाता रहा। बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजेंद्र गौड़ काजरी (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान ) जोधपुर में टेक्निशियन के पद पर थे। वे दस साल पहले रिटायर हो गए थे। राजेंद्र अपने दो बेटों के साथ कॉलोनी में रहते हैं। रविवार को उनके छोटे बेटे ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। पिता के मना करने पर बेटा आगबबूला हो गया। उसने पिता को बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया। बेरहम बेटा यहीं नहीं रुका, उसने पिता को गली में दौड़ाकर पीटा। बेटे को बुजुर्ग ने समझाने की कोशिश की तो वह थप्पड़ मारने लगा। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर राजेंद्र गौड़ के भतीजे विवेक गौड़ ने पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस पहुंची। बेटे को पाबंद कर छोड़ दिया था। सोमवार सुबह नौ बजे भतीजा थाने पहुंचा और छत्रसाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। रातानाड़ा पुलिस ने छत्रसाल को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी छत्रसाल आए दिन लोगों को परेशान करता था। नशे में पहले भी वह कई बार उत्पात मचा चुका है। उससे पूरा मोहल्ला परेशान रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed