फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Road accident in Khejdali of Vivek Vihar area in Jodhpur three people died

Jodhpur Road Accident: गलत दिशा से आई कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sat, 10 Jun 2023 07:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 07:50 AM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आई कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। 
 

विज्ञापन
Road accident in Khejdali of Vivek Vihar area in Jodhpur three people died
तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के विवेक विहार पुलिस थाना इलाके के खेजड़ली में हुए रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आई ऑल्टो कार ने तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


जोधपुर के बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि बाइक सवार एक पुरुष और दो महिला को उनके घर से कुछ आगे ही गलत दिशा से आई ऑल्टो कार ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घायलों को एम्स हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉडी का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, ऑल्टो कार के चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में समाज के लोग भी एम्स हॉस्पिटल मोर्चरी पर पहुंचे। लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट में गुड़ा विश्नोईयान निवासी प्रेमाराम पुत्र हीराराम (34 साल), लूणी देवी पत्नी चतुराराम (45 साल), बरजू देवी (44 साल) पत्नी ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने अल्टो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed