फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Ration dealer will ask if there is toilet in the house

राशन डीलर पूछेगा, घर में शौचालय है या नहीं

Wed, 15 Mar 2017 02:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer will ask if there is toilet in the house
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
राशन डीलर यदि यह पूछ ले कि आपके घर में शौचालय है या नहीं, तो चौकिएगा मत। प्रदेश के सभी राशन डीलरों को सरकार की ओर से कहा गया है कि वह लोगों को घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकार अब राशन दुकानों के जरिये शौचालय बनवाने का लक्ष्य पूरा करने की तैयारी में है। इसी कारण खाद्य सुरक्षा योजना को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी राशन डीलरों को आदेश दिए गए हैं कि राशन लेने के लिए आने वाले लोगों को शौचालय बनवाने के लिए कहें। मुख्यमंत्री के आदेश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले में राशन डीलरों को इसके लिए अभिप्रेरित करें।
विज्ञापन


जिला रसद अधिकारी जोधपुर द्वितीय सुरेश दत्त पुरोहित ने बताया कि सभी राशन डीलरों से उपभोक्ताओं को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने के लिए आदेश में कहा गया है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने 2013 में खाद्य सुरक्षा योजना लागू की थी। इसके तहत चयनित परिवारों को हर महिने प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच किलो गेहूं दो रुपए की दर पर उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में 65 प्रतिशत लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं जिन्हें 25 हजार दुकानों के माध्यम से गेहूं बांटा जाता है। अकेले जोधपुर जिले में 1200 राशन दुकानों के जरिये 4.68 लाख लोगों को दो रुपए किलो में गेहूं वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed