{"_id":"58d7a9c84f1c1b2b7d1a0fa1","slug":"ranjeet-again-winner-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली के रणजीत ने दूसरी बार लंदन में रण‘जीता’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली के रणजीत ने दूसरी बार लंदन में रण‘जीता’
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
रणजीत सिंह
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के पाली जिले का छात्र रणजीत लंदन में दूसरी बार अपना परचम लहराया है। रणजीत ने यहां कई देशों के छात्रों का दिल जीतकर ब्रूनेल यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद पर अपना नाम दर्ज करया है।
दरअसल, लंदन की ब्रूनेल यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्टूडेंट चेयर के लिए 20 से 23 मार्च के बीच चुनाव हुए थे। इन चुनावों में पाली के सोजत में धूंधला गांव के रहने वाले रणजीत सिंह ने करीब 80 प्रतिशत वोट लेकर स्टूडेंट्स चेयर के पद पर जीत हासिल की है। रणजीत की यह लगातार दूसरी जीत है।
यहां पढ़ने वालों में पाकिस्तान सहित अन्य कई देशों के छात्र शामिल हैं जिन्होंने रणजीत को अपनी पसंद माना है। इस चुनाव में रणजीत के सामने लंदन के ही रहने वाले छात्र भी खड़े हुए, लेकिन उन्हें जो वोट मिले वो जीत के लिए नाकाफी ही रहे। यूनिवर्सिटी में करीब 15 हजार की संख्या में छात्र अध्धयनरत हैं। उधर, रणजीत की खुशी उसके गांव में भी है। यहां पूरे गांव में खुशी का माहौल है, हालांकि रणजीत के पिता जयपुर में ही रहकर व्यवसाय करते हैं। रणजीत 2015 में ग्रेज्यूऐशन करने के लिए लंदन गया था।