फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Ram Navami Festival Jodhpur Dhirendra Shastri says India is not Babar country Raghuvar country

Ram Navami Festival Jodhpur: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत बाबर का नहीं, रघुवर का देश

Mon, 08 Apr 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 07:22 PM IST
सार

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले, भारत बाबर का नहीं, रघुवर का देश है। इस दौरान शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Ram Navami Festival Jodhpur Dhirendra Shastri says India is not Babar country Raghuvar country
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, भारत बाबर का नहीं, रघुवर का देश है। सनातन को आगे बढ़ाने के लिए सभी हिन्दुओं को जगाना होगा। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, जोधपुर द्वारा आयोजित श्रीराम नवमी महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, हर हिन्दू माथे पर तिलक लगाए और घर के बाहर अपने धर्म का ध्वज लगाए।

विज्ञापन




उन्होंने कहा, हम किसी मजहब के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपने धर्म के कट्टर भी हैं। हम किसी के विरोधी नहीं, सबको रहना चाहिए, लेकिन कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा, जब तक हमारे प्राण रहेंगे, तब सनातनियों को एकजुट करते रहेंगे। 
विज्ञापन




बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, वो सनातन धर्म विरोधियों की ठठरी भी मारेंगे। जात-पात मिटाकर राजस्थान में हिन्दू ध्वज लहराएंगे। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, मैंने शेखावत जी से आते-आते कहा कि तैयारी करो, आने वाले दिनों में जोधपुर में पांच दिन की कथा का आयोजन करेंगे और दिव्य दरबार भी लगाएंगे। भविष्य में जोधपुर आते रहेंगे। इससे पहले, बागेश्वर धाम सरकार केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर भी पहुंचे और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed