फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Raju Theth Murder 007 gang miscreant arrested in Jodhpur

Raju Theth Murder: 007 गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार, राजू ठेहट की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराने का शक

Sat, 17 Dec 2022 01:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 01:49 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से एक गन भी बरामद की है। वहीं उसकी निशानदेही पर एक आरोपी के घर से पुलिस को ड्रग्स मिले हैं। राजू ठेहट की हत्या में शामिल अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Raju Theth Murder 007 gang miscreant arrested in Jodhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के तार अब जोधपुर से जुड़ गए हैं। बीकानेर पुलिस ने जोधपुर से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी 007 गैंग का सदस्य है। आशंका जताई जा रही है कि उसने हत्या के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजू ठेहट हत्याकांड की जांच जारी है। बीकानेर डीएसटी टीम ने जोधपुर में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में पुलिस ने 007 गैंग के एक गुर्गे बदमाश हनुमान सिंह को गिरफ्तार किया है। हनुमान सिंह से पुलिस ने पंप एक्शन गन बरामद की है।
विज्ञापन


हनुमान सिंह से पूछताछ में उसने मनीष सुखाणी का नाम लिया। जब पुलिस सुखाणी के घर पहुंची तो उसके एक गाड़ी से 3.300 ग्राम एमडी मिला।। पुलिस ने मनीष सुखाणी के घर से दो गाड़ी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकानेर एसपी योगेश यादव के निर्देशन में एएसपी अमित कुमार बुडानिया ने गिरफ्तार आरोपी हनुमान सिंह के खिलाफ लोहावट थाने में आर्म्स एक्ट और राजू ठेहट हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि जिन हथियारों का इस्तेमाल राजू ठेहट हत्याकांड के लिए किया गया था, उसके अलावा हथियारों का जखीरा जोधपुर से मिलने की संभावना है। 


राजू ठेहट हत्याकांड के बाद अब तक चार आरोपियों को पकड़ा गया है। हत्याकांड के साजिश में शामिल और शूटर को रुपए भेजने वाले आरोपी शकील, रोहित गोदारा का फेसबुक अकाउंट मैनेज करने वाले श्रीडूंगरगढ़ के राकेश और गणेश सहित किसमीदेसर के उमेश माली को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed