फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: IT raids on Utkarsh coaching centre premises simultaneous action in several cities

Rajasthan: उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के ठिकानों पर IT का छापा, कई शहरों में एक साथ कार्रवाई, बच्चों को बाहर निकाला

Thu, 02 Jan 2025 03:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर/जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Rajasthan News: IT raids on Utkarsh coaching centre premises simultaneous action in several cities
कोचिंग संस्थान में आयकर का छापा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में उत्कर्ष कोचिंग के सेंटरों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एक साथ प्रदेश के जोधपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर समेत कई जिलों में संस्थान के ठिकानों पर छापा मारा गया। जोधपुर के जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया।  

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोरी गेट स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर छापा मारा। रेड के दौरान क्लास चल रही थी, जिसे तत्काल रोक दिया गया और छात्रों को बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम ने संस्थान के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोधपुर के अलावा कोटा, अजमेर और जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी कोचिंग के सेंटरों पर छापे मारे गए। इस दौरान आईटी टीम ने संस्थानों से कई दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त किए हैं।
विज्ञापन


अनियमितताओं के कारण रेड
आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोचिंग संस्थान में पाई गई अनियमितताओं के कारण होना सामने आया है। हालांकि, अभी तक रेड में मिले साक्ष्यों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस छापेमारी से अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया है। यह पहला मामला नहीं है जब आयकर विभाग ने कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की हो। इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई बड़े कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed