{"_id":"675448d45fdff1d3cc06a3b8","slug":"rajasthan-gautam-adani-celebrated-his-brother-s-birthday-at-jodhpur-s-umaid-bhawan-palace-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गौतम अदाणी ने जोधपुर के पैलेस में मनाया भाई के जन्मदिन का जश्न, फिल्मी हस्तियों ने यादगार बनाई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गौतम अदाणी ने जोधपुर के पैलेस में मनाया भाई के जन्मदिन का जश्न, फिल्मी हस्तियों ने यादगार बनाई शाम
Sat, 07 Dec 2024 06:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:39 PM IST
सार
गौतम अडाणी ने अपने भाई और अडाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अडाणी का 60वां जन्मदिन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य तरीके से मनाया। दो दिवसीय इस आयोजन में वेलकम डिनर, क्लासिकल और बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुतियां, और मशहूर गायक शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
विज्ञापन
जोधपुर में भाई के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचे गौतम अदाणी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपने भाई राजेश अडाणी का 60वां जन्मदिन मानने एक बार फिर राजस्थान में हैं। जन्मदिन के भव्य आयोजन के लिए जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस को सजाया गया है। उम्मेद भवन पैलेस, अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस खास मौके पर अडाणी परिवार और करीबी मेहमान दो दिवसीय जश्न में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गौतम अदाणी एक हफ्ते में दूसरी बार राजस्थान पहुंचे हैं। इससे पहले, 30 नवंबर को वे जयपुर में आयोजित 51वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवार्ड समारोह में शामिल हुए थे। उनका बार-बार राजस्थान आना राज्य के साथ अदाणी ग्रुप की बढ़ती साझेदारी को भी दर्शाता है। आज का ये कार्यक्रम राजेश अदाणी के 60वें जन्मदिन को लेकर रखा गया है। राजेश अदाणी, अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ग्रुप की सफलता के पीछे एक अहम चेहरा माने जाते हैं। यह आयोजन उनकी जीवन यात्रा और परिवार के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक आयोजन और वेलकम डिनर
शुक्रवार का दिन उम्मेद भवन पैलेस का बड़ा ही संगीतमयी रहा। फ्रंट लॉन में "फोर्क स्टूडियो डिनर" का आयोजन किया गया। वेलकम डिनर के दौरान पैलेस को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया। मुंबई से आए बैंड ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय बनाया। शनिवार शाम को मूनलाइट सेलिब्रेशन डिनर का आयोजन मेन लॉन में किया गया। इसके लिए "इंडियन एंड वेस्टर्न कल्चर" थीम पर आधारित ड्रेस कोड रखा गया था।
शंकर महादेवन की विशेष प्रस्तुति
शनिवार को मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इसमें मशहूर गायक और म्यूजीशियन शंकर महादेवन ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनके गाए गानों ने महफिल को जीवंत बना दिया और मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फिल्मी सितारों की मौजूदगी की संभावना
दिनभर कार्यक्रमों की कड़ी में क्लासिकल म्यूजिक और बॉलीवुड गानों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस भव्य उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना भी जताई गई। हालांकि, मुख्य फोकस परिवार और मेहमानों के बीच की गर्मजोशी पर रहा।