फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat Says Western Rajasthan has potential to become growth engine of country

Rajasthan Election: 'पश्चिमी राजस्थान में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता', पीएम मोदी की सभा में बोले शेखावत

Thu, 05 Oct 2023 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर दौरे पर आए। यहां उन्होंने पांच हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने रावण के चबूतरा में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, पश्चिमी राजस्थान में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है।

विज्ञापन
Rajasthan Gajendra Singh Shekhawat Says Western Rajasthan has potential to become growth engine of country
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में जिस तरह से आधारभूत सरंचना के विकास का काम हुआ है, उसे देखते हुए पश्चिमी राजस्थान में देश का ग्रोथ इंजन बनने की पूरी संभावना और क्षमता है। यहां परिवहन, ऊर्जा और जल आदि की भरपूर सुविधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर प्रभाव दिखाई देने लगा है, देश में गरीबों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री शेखावत गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित 5,900 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाई गई विकास योजनाओं ने सामान्य मानवी के जीवन स्तर का ऊंचा उठाने के लिए काम किया है। फिर चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, हर घर में बिजली योजना हो, हर घर में गैस का चूल्हा, हर घर में शौचालय बनाने का काम हो, चिकित्सा क्षेत्र में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का काम हो या फिर जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचाने का काम हो। इन योजनाओं में जो सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिखाई दी, उससे देश में आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इन योजनाओं से देश में साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं, उनका जीवन स्तर सुधरा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज भारत की क्षमता और महत्वता पूरे विश्व में बढ़ी है। भारत में रेलवे, हवाई सेवा, सड़क और जल के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम हुआ है। पीएम मोदी नेतृत्व में विकास का नया सूर्य उदय हुआ है। देश को विकसित बनाने की दिशा में जिस तरह से कार्य किया है। आज पूरा भारत ही नहीं, पूरा विश्व इस बात को स्वीकार कर रहा है कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं, तेजी से बढ़ते आधारभूत ढांचे वाला देश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुझे स्मरण आता है कि जब साल 2014 में हम चुनकर आए थे। उसके बाद से देश में नए युग का सूत्रपात हुआ। तब रेलवे की देश में 30-40 साल से लंबित परियोजनाओं को पूरा करने को कहा था। आज रेलवे में आधारभूत सरंचनात्मक बदलाव हो रहे हैं। लंबित परियाजनों को समय पूरा किया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार देश को साल 2047 तक विकसित करने के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी यहां पधारे हैं।


समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 5,900 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया। राज्यपाल कलराज मिश्र, केन्द्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed