{"_id":"64b949ff168a84312003b007","slug":"rajasthan-bsf-shot-down-pakistani-drone-on-indo-pak-international-border-recovered-2-3-kg-heroin-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BSF ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 12 करोड़ की 2.3 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BSF ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 12 करोड़ की 2.3 किलो हेरोइन बरामद
Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:22 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया है। इसमें 2.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
12 करोड़ की 2.3 किलो हेरोइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को 19-20 जुलाई 2023 की रात को रायसिंहनगर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया। सुबह इलाके की सघन जांच के दौरान इलाके से तीन पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन के तहत तीन पैकेट्स संदिग्ध हेरोइन कुल वजन लगभग 2.3 किलोग्राम बरामद की गई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के निरंतर नापाक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के सजग और सतर्क जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है।
विज्ञापन