{"_id":"6ad21790c36aa3105f07d70d","slug":"jodhpur-child-trapped-in-borewell-rescue-operation-intensifies-in-lohawat-s-punia-ki-dhani-as-anxiety-mounts-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल में फंसी मासूम की सांसें: लोहावट की पूनिया की ढाणी में युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू,हर पल बढ़ रही चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरवेल में फंसी मासूम की सांसें: लोहावट की पूनिया की ढाणी में युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू,हर पल बढ़ रही चिंता
Fri, 16 Oct 2026 05:54 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
मासूम भोमाराम को बोरवेल में गिरे 22 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई टीमें जुटी हैं। परिजन और ग्रामीण बच्चे के सकुशल बाहर आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
बोरवेल में फंसे मासूम को बचाने की जंग जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर संभाग में लोहावट के नौसर क्षेत्र की पूनिया की ढाणी में बोरवेल में गिरे मासूम भोमाराम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मासूम को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। हर गुजरते पल के साथ परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेस्क्यू टीमें कर रहीं प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू टीमों द्वारा मासूम तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जालौर के बागोड़ा से माधोराम सुथार और उनकी टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटकर अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर अधिकारियों से अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बूंदी: नरेश मीणा का बड़ा सियासी ऐलान, आप से नाता तोड़कर अब बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे पंचायत राज चुनाव
ये भी पढ़ें: बूंदी: नरेश मीणा का बड़ा सियासी ऐलान, आप से नाता तोड़कर अब बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे पंचायत राज चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी उपायों पर रेस्क्यू टीमें कर रहीं मंथन
- फोटो : अमर उजाला
मासूम को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए नए विकल्पों और तकनीकी उपायों पर भी मंथन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े लगातार पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की निगरानी में विभिन्न टीमें समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। दूसरी ओर मासूम के परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं और पूरा इलाका उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। हर किसी की बस यही उम्मीद है कि भोमाराम को जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए और परिवार के आंगन में फिर से खुशियां लौट आएं।