फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan After Asaram his servants are also accused of molestation case of outraging modesty woman registered

Rajasthan: आसाराम के बाद अब उसके सेवादारों पर भी छेड़छाड़ का आरोप, दर्ज हुआ लज्जा भंग करने का मामला

Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 10:02 PM IST
सार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम के पैरोल पर बाहर आते ही अब उनके सेवादारों पर भी यौन शोषण के आरोप लग गए हैं। जोधपुर में आसाराम के सेवादारों के खिलाफ लज्जा भंग करने का मामला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Rajasthan After Asaram his servants are also accused of molestation case of outraging modesty woman registered
आसाराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम के जोधपुर आश्रम के सेवादारों पर भी यौन शोषण के आरोप लग गए हैं। आसाराम के जोधपुर आश्रम में कुछ महिलाओं ने सेवादारों पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी करवा दी है।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश की कुछ महिलाएं जोधपुर आश्रम में सत्संग सुनने आई थीं। इनका आरोप है कि आश्रम के चार सेवादारों ने अलग कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की। इसमें आसाराम का लीगल टीम संभालने वाला पंकज उर्फ अर्जुन और स्वास्थ्य टीम के प्रमुख डॉ. सचित भोला शामिल है। इसमें चेतनराम साहू और जीवननाम के शख्स को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, यह घटना 21 जुलाई 2024 की बताई जा रही है।
विज्ञापन


महिला का आरोप?
महिला का आरोप है कि जेल से ही आसाराम का ऑनलाइन सत्संग चलता था। सत्संग सुनने गई महिलाओं के साथ वहां छेड़छाड़ की गई। आरोप यह भी है कि इसके बाद मामले को दर्ज कराने के लिए महिलाएं पुलिस के पास गईं, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस कमिश्नर से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। अब इस्तगासे के जरिए पीड़ित महिला ने रिपोर्ट डाली तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम में सत्संग सुनने गई थी महिला
इस्तगासे के माध्यम से कमिश्नरेट के बोरानाडा थाने में दर्ज हुए इस प्रकरण में मध्यप्रदेश की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह आसाराम के आश्रम पाल रोड जोधपुर में आती रहती है और ऑनलाइन सत्संग सुनती है। उस दिन परिवादी के साथ छह बहनें और साधक भी सत्संग सुन रहे थे। बात 21 जुलाई 2024 की है, जब हम सभी साधक भाई बहनें गुरु पूर्णिमा मनाने आश्रम पाल रोड जोधपुर गए थे। सत्संग ऑनलाइन लाइव आ रहा था।

महिलाओं ने बताया कि सत्संग सुनने के दौरान हमने सेवादारों से पूछा कि केस अच्छे से लड़ रहे हो या नहीं। इस पर सेवादारों ने कहा कि आप हमें मत पूछो आश्रम मैनेजमेंट के मुखिया और लीगल टीम के मुखिया पंकज मीरचंदानी उर्फ अर्जुन से पूछो कि केस के बारे में क्या चल रहा है। हमने पंकज से मिलवाने को कहा है तो साधकों ने कहा कि चलो ऊपर तुम्हें मिलवाता हूं। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ छह बहनें भी आश्रम के ऊपर गई तो वहां पर पंकज मीरचंदानी, चेतन, जीवन और बाकी अन्य लोग भी थे। ऊपर जाते ही इन लोगों ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिलाओं ने बाकी सेवादारों को यह बात बताई और कुछ सेवादार ऊपर आए, तब तक पंकज मीरचंदानी खिड़की से भाग गया और फिर हम लोगों ने चेतन को पकड़ लिया था।


मौका पाकर चेतन भी भागकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। तब हम लोग नीचे उतरकर आए और कहा कि पंकज कमरे से गायब हो गया है। तब कुछ लोगों ने बताया कि एक आदमी खिड़की से कूदा और मौन मंदिर में चला गया। तब हम लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो पंकज मौन मंदिर में था, तब हमने उसको भला बुरा कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed