{"_id":"58d4f43d4f1c1bac2a1a10bf","slug":"police-raid-in-jodhpur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर जेल में इतने मोबाइल देख चौंके 150 पुलिसकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर जेल में इतने मोबाइल देख चौंके 150 पुलिसकर्मी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में मोबाइल पर प्रतिबंध की पोल शुक्रवार को जोधपुर जेल में खुली। यहां हुई छापेमारी में पुलिस ने 14 मोबाइल और विभिन्न कंपनियों की दो दर्जन सिमें बरामद की है।
छापेमारी की इस कार्रवाई में 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थें। दरअसल कुछ दिन पहले जोधपुर में चिकित्सक सुनील चांडक और ट्रेवल एजेंसी संचालक मनीष जैन के घर के हुई फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को अंदेशा था कि ये घटनाएं पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद लारेंस विश्रोई की सूपा गैंग की तरफ से की गई। इसी दौरान पुलिस को पकड़े गए संदिग्ध लोगों से जेल से ही आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस आयुक्त अशोक कुमार राठौड़ ने शुक्रवार सुबह सात बजे पुलिस टीमों को जोधपुर जेल में रैड करने भेजा।
विज्ञापन
यहां पुलिस टीम को 14 मोबाइल और 24 सिमें मिली। यहां जैमर भी लगा है। अब पुलिस को पूरी आशंका है कि लारेंस विश्रोई के कुछ साथी जोधपुर जेल में हैं जिनसे लारेंस की मोबाइल पर ही बात होती थी। हालांकि, पुलिस की ओर से जब्त किए मोबाइल व सिम की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।