फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   pali mayor election 2026 sumitra jain namita bubakia rajbala hingad

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली नगर निगम में भाजपा का मेयर, नमिता बुबकिया ने दर्ज की जीत; कहां चूकी कांग्रेस?

Mon, 21 Sep 2026 10:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 21 Sep 2026 10:35 AM IST
सार

पाली नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा की नमिता बुबकिया ने जीत दर्ज कर मेयर पद हासिल किया। कांग्रेस 29 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी, जबकि भाजपा के पास 21 और निर्दलीयों के पास 15 सीटें थीं।

विज्ञापन
pali mayor election 2026 sumitra jain namita bubakia rajbala hingad
पाली की कमान अब नमिता बुबकिया के हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। भाजपा की वार्ड 33 की पार्षद नमिता बुबकिया मेयर पद का चुनाव जीत गई हैं। 65 सदस्यीय नगर निगम में हुए मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें नमिता बुबकिया ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन

मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस की ओर से वार्ड 34 की पार्षद सुमित्रा जैन प्रत्याशी थीं। वहीं कांग्रेस से निर्वाचित पार्षद राजबाला हिंगड़ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थीं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुकाबला इन तीन प्रत्याशियों के बीच रहा।

विज्ञापन


कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा सीटें, फिर भी नहीं बना मेयर
पाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 29 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। भाजपा के खाते में 21 सीटें आईं, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। 65 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 33 पार्षदों का समर्थन जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संख्या बल में सबसे आगे होने के बावजूद कांग्रेस अपना मेयर नहीं बना सकी। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमित्रा जैन के साथ पार्टी से निर्वाचित राजबाला हिंगड़ के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।


निर्दलीय पार्षदों के रुख से बदला चुनावी गणित
भाजपा के पास 21 पार्षद थे और बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे 12 अतिरिक्त वोटों की जरूरत थी। ऐसे में 15 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही थी। चुनाव परिणाम में नमिता बुबकिया के मेयर बनने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा बहुमत का आंकड़ा जुटाने में सफल रही।

कांग्रेस ने राजबाला हिंगड़ को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। इसके बावजूद उनके निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस के सामने अपने ही खेमे से चुनौती खड़ी हो गई थी।

मदन राठौड़ के गृह जिले में भाजपा की जीत
पाली नगर निगम का मेयर चुनाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह जिले में होने के कारण भी चर्चा में रहा। निकाय चुनाव में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद मेयर पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ था। अब भाजपा की नमिता बुबकिया के मेयर बनने के साथ चुनाव का फैसला हो गया है।

नमिता बुबकिया के मेयर निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं कांग्रेस के 29 पार्षदों के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद मेयर पद हासिल नहीं कर पाने से चुनाव का सियासी गणित चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed