फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   one more person died in Jodhpur Cylinder Blast

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे एक और व्यक्ति की मौत, मुआवजे को लेकर आज सर्व समाज निकालेगा रैली

Sun, 18 Dec 2022 11:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Dec 2022 11:07 AM IST
सार

राजूपत और सर्व समाज के लोग मृतक के आश्रितों के लिए 25 लाख रुपये की मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वे आज जिला कलेक्टर तक रैली निकालेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
one more person died in Jodhpur Cylinder Blast
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया। दूसरी ओर सर्व समाज के लोग मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजूपत और सर्व समाज महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गया था। लोगों का धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई। सरकार ने 15-15 लाख रुपये और अन्य आर्थिक सहायता की पेशकश की लेकिन प्रतिनिधिमण्डल सरकारी नौकरी और 25-25 लाख रुपए की मांग पर अड़े रहे। जिसके चलते कोई समाधान नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


25 लाख की मुआवजे की मांग को लेकर राजपूत समाज और सर्व समाज के लोग रविवार सुबह 11 बजे मोर्चरी से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालेंगे। इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य सरकार ने संवेदनशीलता से मामले को गंभीरता से लिया है। अनेक मांगें मान ली गईं हैं। केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार के बराबर आर्थिक सहायता देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed