फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   On reaching Jodhpur, Deputy Chief Minister Premchand Bairwa said this about the state

Rajasthan: 'राजस्थान में बिना भेदभाव हो रहे विकास कार्य', जोधपुर पहुंचने पर बोले उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

Tue, 18 Mar 2025 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

Rajasthan: जोधपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सीएम भजनलाल बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने रेवत राम डांगा द्वारा विकास कार्यों को लेकर जताई गई नाराजगी पर ये बयान दिया है। 

विज्ञापन
On reaching Jodhpur, Deputy Chief Minister Premchand Bairwa said this about the state
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 200 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में उम्मीद से बेहतर कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेमचंद बैरवा आज जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लूणी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में बैरवा ने खींवसर विधायक रेवत राम डांगा द्वारा विकास कार्यों को लेकर जताई गई नाराजगी पर कहा, "राज्य में सबके काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से काम करवा रहे हैं। पत्र लिखे जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का समाधान मौजूद है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अब रात में शहर को साफ करेंगे नगर निगम के कर्मी, बैठक में महापौर ने दिए निर्देश; जानें


बाल मुकुंद आचार्य द्वारा लाउडस्पीकर से माइग्रेन और कान संबंधी समस्या उठाने पर उन्होंने कहा कि "हम अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करते। हम संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर काम करने वाले लोग हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा मेस बहिष्कार से जुड़े सवाल पर बैरवा ने कहा, "ऐसा कोई बहिष्कार नहीं किया गया, स्थिति पूरी तरह सामान्य है।"

इस दौरान जब उनसे कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि किरोड़ी लाल मीणा पुलिस के समर्थन में आए हैं और इससे समस्या का समाधान नहीं होगा, तो बैरवा ने जवाब दिया, "किरोड़ी लाल मीणा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। डोटासरा जो बातें कर रहे हैं, वे गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed