Jodhpur: ‘देश में हिटलरशाही सरकार’, सांसद बेनीवाल ने तंज करते हुए कहा- खिलाड़ियों की बात सुनने वाला कोई नहीं
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पहलवानों की बात को सुना नहीं जा रहा है। देश में हिटलर शाही सरकार चल रही है। पहलवानों के मुद्दे पर एक भी बीजेपी का सांसद नहीं बोला। समझौता करवाने आए मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। देश का नौजवान और किसान का बेटा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को जोधपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों के धरने पर कहा कि देश में एक हिटलर शाही की सरकार चल रही है, जो सुनने को तैयार नहीं है। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। बेनीवाल ने राजस्थान की सियासत को लेकर कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस से बाहर आते हैं तो ही उनका भविष्य है।
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी के बाहुबली सांसद पर लगे आरोपों में सत्यता है। तभी सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया है। मामले को जिस तरह से जातीय मोड़ देने की कोशिश की जा रही है, यह गलत है। हम पहलवानों के साथ हैं। आरएलपी आंदोलन के साथ रहेगी। उनकी पार्टी ने राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
देश में हिटलर शाही सरकार चल रही- बेनीवाल
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पहलवानों की बात को सुना नहीं जा रहा है। देश में हिटलर शाही सरकार चल रही है। पहलवानों के मुद्दे पर एक भी बीजेपी का सांसद नहीं बोला। समझौता करवाने आए मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। देश का नौजवान और किसान का बेटा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस तरह से तीनों कृषि बिल वापस लेने पड़े और सरकार को झुकना पड़ा। ठीक उसी तरह सरकार को इस मामले और अग्निपथ के मामले में भी झुकना होगा।
खुद की भाषा का स्तर देखें
राजनेताओं में भाषा के गिरते स्तर को लेकर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले लोग मुझे भाषा को लेकर बोलते थे। लेकिन आज खुद की भाषा देखें। आजकल नेता अनर्गल बयान देकर बाद में जुबान फिसल जाने की बात कहकर माफी मांग लेते हैं। छोटी प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह के अमर्यादित बयान नेता देते हैं। यह शर्मनाक बात है। देश की राजनीति में भाषा का स्तर गिरता जा रहा है।
सचिन पायलट कांग्रेस से बाहर आते हैं, तो उनका भविष्य है- बेनीवाल
बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट अगर कांग्रेस से बाहर आते हैं, तो उनका भविष्य है। यदि वो कांग्रेस से बाहर आते तो आरएलपी उनके साथ गठबंधन के लिए तैयार है। कई ऐसे दल हैं, जो कांग्रेस और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ हैं। आगामी चुनाव में ऐसे दलों के साथ गठबंधन किया जाएगा और आरएलपी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे
जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर संसद बेनीवाल ने कहा इस मामले में कुलपति से बात की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर गवर्नर से भी बात करेंगे। बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। वहीं एमबीएम यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि निष्कासन आदेश को रद्द करवाने के लिए बात करेंगे।